देश राजनीति

ममता ने माकपा-कांग्रेस को किया कमजोर, भाजपा को दी मजबूती : अधीर चौधरी

कोलकाता। दमदम से तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने दो दिन पहले ही विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ लामबंदी के लिए माकपा और कांग्रेस को साथ आने का आह्वान किया था। अब इसका जवाब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया है।

उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी के साथ तो किसी भी तरह के समझौते का सवाल ही नहीं उठता है। हकीकत यह है कि ममता ने विगत वर्षों के दौरान माकपा और कांग्रेस को कमजोर किया है तथा भाजपा को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल ने कांग्रेस को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और बंगाल में भाजपा को मजबूत किया है। तृणमूल के लिए कांग्रेस के बिना टिकना मुश्किल है।

अधीर ने कहा कि उन्हें लगा कि कांग्रेस के बिना उनका टिकना मुश्किल होगा। वे कांग्रेस की मदद से सत्ता में आए, लेकिन फिर कांग्रेस को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बंगाल में कांग्रेस और वाम दलों जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को कमजोर कर दिया, जिसने भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें (ममता बनर्जी) कांग्रेस में आना चाहिए, क्योंकि भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यदि वे ऐसा महसूस कर सकते हैं, तो उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस ने भाजपा और उसके पूर्वजों का रोककर 100 वर्ष तक धर्मनिरपेक्षता बरकरार रखी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

सिमट रही कांग्रेस राजस्थान को साख बचाने के लिए कर रही इस्तेमाल : पूनियां

Sat Jan 16 , 2021
जयपुर। जयपुर में कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि देशभर में कांग्रेस सिमटती जा रही है, सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस राजस्थान को साख बचाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। डॉ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सियासी पाखंड के अलावा कुछ नहीं […]