देश राजनीति

तीन पांव की कुर्सी पर बैठी हैं ममता, कभी भी खिसक सकती है: विजयवर्गीय

कोलकाता। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनीष शुक्ला की हत्या ममताजी को काफी महंगी पड़ेगी। आपकी कुर्सी का एक पाया निकल गया है। आप तीन पाये वाली कुर्सी पर बैठी हैं। वह भी कभी भी खिसक सकता है।

विजयवर्गीय ने कहा कि मनीष शुक्ला की मौत कोई रसगुल्ला नहीं है, जो कोई गटक जाये. वह एटम बम है, जो भी गटकने की कोशिश करेगा, वह फट जायेगा। मनीष शुक्ला की मौत कोई सामान्य मौत नहीं है। यह इस प्रदेश की राजनीति में एक नयी दिशा दे रही है। सारा देश देख रहा है कि पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है? अभी तक छोटे बम और देशी बम के इस्तेमाल होते थे, लेकिन अब शूटर आ रहे हैं। कार्बाइन चल रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “वे अधिकारी जो इस हत्याकांड में शामिल हैं। छह माह बाद हमारा मुख्यमंत्री होगा, तब देखना हम इन अधिकारियों की क्या हालत करते हैं। जो भी इस षडयंत्र में शामिल होंगे, वे जेल कि सलाखों के पीछे होंगे। चाहे नेता हों या अधिकारी हों। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, पढ़ें शनिवार का राशिफल

Sat Oct 17 , 2020
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.08, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – शरदआश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला […]