देश राजनीति

ममता बताएं क्या यही है बंगाल का लोकतंत्र : संबित पात्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हत्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया कि क्या यही बंगाल का लोकतंत्र है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में विगत 2 महीनों में बहुत हत्याएं हुई हैं। बंगाल में लगभग रोज एक कार्यकर्ता की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार अक्टूबर को जिस प्रकार उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता व पार्षद मनीष शुक्ला की हत्या हुई है वो अपने आप में बहुत ही निंदनीय और चिंता का विषय है।

पात्रा ने कहा कि भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला की मौत चौंकाने वाली है। टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के सामने उन लोगों की हत्या कर दी गई, जिनके चेहरे ढके हुए थे। वह बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के बेहद करीबी थे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याएं अब एक सामान्य बात हो गई है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह ममता बनर्जी से जानना चाहेंगे कि क्या यही पश्चिम बंगाल का लोकतंत्र है।

पात्रा ने बिहार में दलित नेता शक्ति की हत्या का भी मामला उठाते हुए कहा कि वह पहले राष्ट्रीय जनता दल के अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। वह निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे।

उन्होंने कहा कि शक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि राजद के बड़े नेता पैसे मांग रहे थे, जिसे दलित नेता शक्ति ने इंकार कर दिया था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- जल्द जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की सूची, कांग्रेस पर साधा निशाना

Mon Oct 5 , 2020
भोपाल । मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियों जोरों पर है। कांग्रेस ने चार सीटों को छोडक़र बाकि सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा की तरफ से अभी तक सूची का इंतजार है। दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है […]