देश

भाजपा को खदेड़ने के लिए तृणमूल को ही वोट देने ममता की अपील

बहरामपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए आम जनता से भाजपा को हराने के लिए तृणमूल कांग्रेस को ही समर्थन देने की अपील की। बनर्जी ने यहां स्टेडियम ग्राउंड पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पक्ष में अपना वोट बेकार करने के बजाय भाजपा को हराने के लिए तृणमूल को मत देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पश्चिम बंगाल की पार्टी नहीं है। यह गुजरात की पार्टी है। दिल्ली की पार्टी है और उपद्रवी पार्टी भी है।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल में कभी पैर नहीं जमा सकेगी और तृणमूल कांग्रेस फिर सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि कुछ मतलबपरस्त नेताओं ने अपनी दागदार छवि को साफ करने के लिए भाजपा की शरण ली है लेकिन तृणमूल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तृणमूल को कमजोर करने के लिए कई अल्पसंख्यक संघों को रिश्वत दी है लेकिन जनता सब समझती है और वह इसे सहन नहीं करेगी।

Share:

Next Post

गुप्त नवरात्रि से शुरू होगा विद्याधाम का वार्षिकोत्सव

Wed Feb 10 , 2021
12 से 21 फरवरी तक होंगे विभिन्न आयोजन गुप्त नवरात्रि से एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 12 से 21 फरवरी तक विभिन्न आयोजन होंगे, जिसमें संत समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शमिल होंगे। लॉकडाउन के बाद मंदिर परिसर में पहला बड़ा आयोजन हो रहा है। हालांकि मंदिर समिति […]