
स्टेड: जर्मनी (Germany) के उत्तरी शहर स्टेडे में सोमवार को हुई गोलीबारी में स्थानीय पुलिस ने बताया कि कई लोगों की मौत हो गई है, अभी तक कम से कम पांच लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अभी तक घटना के पीछे का कारण नहीं बताया है. स्टेडे पुलिस ने व्हाट्सएप पर जारी बयान में घटना स्थल के रूप में डांकेर्श्ट्रासे का नाम लेते हुए बताया कि वहां एक बड़ा आपरेशन चल रहा है. पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने और मौके पर मौजूद आपात सेवाओं के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.
हालांकि कुछ देर बाद ही स्थानीय पुलिस ने हमलावर पर काबू पा लिया और स्थिति सामान्य हो गई है. पुलिस ने हमले वाले इलाके को सील कर दिया है. स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक तौर पर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अधिक जानकारी मिलने पर सूचित किया जाएगा. आपात चिकित्सा टीमें और राहतकर्मी घटना स्थल पर मौजूद हैं और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved