
भोपाल। मप्र पुलिस में इस साल कई आला अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। खाली होने वाले पदों को भरने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है, वहीं अधिकारी भी लॉबिंग में जुट गए हैं। प्रदेश में दो महीने बाद नए डीजीपी की नियुक्ति की जाएगी। वहीं जून में लोकायुक्त में भी नए डीजी की नियुक्ति शासन को करना होगी। दोनों ही अफसर इस साल अपने पदों से मुक्त हो रहे हैं। इन दोनों अफसरों के अलावा आठ और आईपीएस अफसर रिटायर होने जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved