img-fluid

सफर में टेंपो वाले पर आया शादीशुदा महिला का दिल, लोगों ने कराई शादी

September 16, 2026

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहित महिला को टैंपो चालक युवक से प्यार हो गया. इसके बाद एक साल तक दोनों के बीच चोरी-छिपे अफेयर चला. हाल ही में दोनों एक होटल में पकड़े गए, जिसके बाद लोगों ने उनकी शादी करवा दी. महिला जिले के कड़ौना थाना इलाके की रहने वाली है.

उसका प्रेमी पटना के मसौढ़ी अनुमंडल स्थित भगवानगंज का निवासी है. मंगलवार की देर शाम प्रेमी जोड़ा कड़ौना थाना लाया गया. दोनों के कुछ संबंधी भी थे. लोगों ने दोनों की शादी करवा दी है. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, महिला का नाम काजल कुमारी और युवक का नाम रणधीर चौधरी है. दोनों का लगभग एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.


  • युवक टैंपो चलाता है. उसके पहले से चार बच्चे हैं. महिला भी एक बच्चे की मां है. महिला करीब एक साल पहले युवक के टैंपो में सवार हुई थी. उसी समय दोनों के मन में प्यार की चिंगारी भड़क गई थी. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का फोन नंबर लिया. फिर धीरे धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ गया. मंगलवार को जब दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पकड़े गए तो ये मामला उजागर होकर चर्चा का विषय बन गया.

    महिला का पति बाहर काम करता है. उसके ससुराल वालों को दोनों के बीच संबंध होने का शक हुआ. मंगलवार को महिला के घर से निकलने के बाद उसके पति ने उसका पीछा किया. फिर वो उसी होटल में पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ थी. होटल में एक साथ पकड़े जाने के बाद दोनों को गांव लाकर दोनों की शादी करा दी गई. इस दौरान टेंपो चालक की पत्नी भी मौजूद थी. अपने पति की उसकी प्रेमिका से शादी होते देख वो रोने लगी.

    Share:

  • iOS 18 की दिक्कतों पर एपल की बढ़ी मुश्किलें, CCPA ने शुरू की जांच

    Wed Sep 16 , 2026
    डेस्क: भारत में आईफोन यूजर्स की iOS 18 अपडेट से जुड़ी तकनीकी शिकायतों को लेकर एपल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी CCPA ने मामले की जांच तेज करते हुए एपल के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आईफोन यूजर्स की ओर से बताई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved