img-fluid

2 अगस्त से बदलेगी मंगल की चाल, मिथुन समेत इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

July 18, 2026

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल (Mars) 2 अगस्त 2026 को रात 10 बजकर 59 मिनट पर मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर 18 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसका राशि परिवर्तन (Zodiac Sign Change) सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। इस दौरान करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
मंगल का अपनी ही राशि में गोचर मिथुन राशि के लोगों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को नई मजबूती दे सकता है। कारोबार में नए ग्राहकों के मिलने से लाभ के अवसर बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी, जिससे नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और अचानक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जबकि लंबे समय से अटके मामलों में प्रगति होने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का आत्मविश्वास बढ़ सकता है।


  • कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। व्यापार विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं और आत्मविश्वास के बल पर चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकेगा। यदि लंबे समय से घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के साथ पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने और निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी रहेगी।

    मकर राशि
    मकर राशि के लिए मंगल का राशि परिवर्तन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी तथा आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। लाभदायक यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। किसी प्रतिष्ठित संस्था या बड़ी कंपनी से आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। साथ ही परिवार में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।

    (नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य सूचना देना है।)

    Share:

  • श्रावणी मेले पर बनाएं वीडियो और जीतें 3 लाख, बिहार पर्यटन विभाग की इन्फ्लुएंसर्स के लिए अनोखी प्रतियोगिता

    Sat Jul 18 , 2026
    पटना। बिहार (Bihar) के प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 (Shravani Fair 2026) को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए बिहार पर्यटन विभाग (Bihar Tourism Department) ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स (Social media creators) और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक खास प्रतियोगिता (Competition) शुरू की है। इस पहल के जरिए विभाग कांवड़िया परंपरा और श्रावणी मेले की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved