img-fluid

बेल्जियम के एंटवर्प में भीषण अग्निकांड, 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग; कई लोगों की मौत

July 01, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी बेल्जियम (Northern Belgium) के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। एंटवर्प अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई। अग्निशमन दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जहां उन्होंने बचाव और आग बुझाने के कार्य शुरू किए।

पुलिस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 मंजिला इस इमारत में करीब 200 लोग रहते हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हताहतों की सटीक संख्या का खुलासा किया गया है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।


  • 10 मंजिला इमारत में कैसे लगी आग?
    अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 9:53 बजे फायर ब्रिगेड को एंटवर्प के लिंकेरोएवर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की आठवीं मंजिल पर भीषण आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, 200 से अधिक लोगों के रहने वाली इस इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

    प्रशासन ने क्यों जारी की एडवाइजरी?
    प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए धुएं के कारण घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की अपील की है। पुलिस ने बयान में कहा, “धुएं से प्रभावित स्थानीय निवासी अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेशन सिस्टम भी बंद कर दें।” घटनास्थल पर तलाशी, बचाव और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है। मृतकों की संख्या और नुकसान की पूरी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved