देश

मेघालय: सेक्स रैकेट में शामिल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

शिलांग। मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन.मराक (Bernard N. Marak) को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। उनपर अपने फार्महाउस में वेश्यालय (brothel in the farmhouse) चलाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक मेघालय से एक पुलिस टीम उन्हें तुरा ले जाने के लिए यहां पहुंची। इससे पहले मेघालय के तुरा में अपने फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में भाजपा नेता मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

पुलिस ने बताया था कि शनिवार को छापे में मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से मराक फरार हैं। पश्चिम गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा था, बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिम्पु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी यह एक ‘स्टैंडिंग वारंट’ है। पुलिस ने बताया था कि मराक को जांच में सहयोग के लिए कहा गया है, लेकिन वह जांचकर्ताओं से दूर भाग रहे हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।


इस बीच, उग्रवादी से नेता बने मराक ने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री कॉनराड सांग्मा के राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बन रहे हैं व उन्हें जान का खतरा है। वहीं, इन आरोपों को खारिज करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस को उसके विवेक के अनुसार काम करने देती है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह किसी भी दल का या सरकार का ही हिस्सा क्यों न हो। गौरतलब है कि राज्य में भाजपा सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस का हिस्सा है।

Share:

Next Post

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे के साथ टोल कर्मियों ने की मारपीट

Tue Jul 26 , 2022
जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के बहोरीपार टोल नाके (Bahoripar toll block of Bargi police station area)  पर सोमवार की रात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Union Minister Prahlad Patel) के पुत्र प्रबल सिंह पटेल (Prabal Singh Patel) एवं उसके साथियों के साथ टोल कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। मारपीट के साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ […]