जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

पुरुष दही में इस चीज को मिला कर खाएं, फिर फायदे देख रह जाएंगे हैरान

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, क्या आपको पता है कि एक ऐसा घरेलू नुस्खा भी है, जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इसे अपनाकर शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। यह घरेलू नुस्खा दही (curd) और किशमिश से तैयार होता है। इसका सेवन पुरुषों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी (Beneficial) है। अगर पुरुष दही और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो वह कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आइए आपको इस लेख में दही और किशमिश (Raisins) के घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं।

क्यों फायदेमंद है दही?
आपको बता दें कि दही में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12, विटामिन पाइरिडोक्सिन(Pyridoxine), कैरोटिनॉइड (Carotenoids) की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यह शरीर को फिट रखने का काम करते हैं।

क्यों फायदेमंद है किशमिश?
किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर (Magnesium and Fiber) की अच्छी मात्रा होती है, जो कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है।



कैसे तैयार होगा दही और किशमिश का घरेलू नुस्खा?
सबसे पहले एक कटोरी में गर्म फुल फैट दूध लें।

इसके बाद दूध में किशमिश डालें।

अब एक चम्मच दही डालें।

दूध को अच्छी तरह मिक्स करे लें।

फिर दस से बारह घंटे के लिए कटोरी को ढ़क कर रखें।

जब दही अच्छी तरह जम जाए, तो इसका सेवन करें।

क्यों पुरुषों के लिए फायदेमंद है दही-किशमिश का सेवन?
एक रिसर्च में बताया गया है कि दही का सेवन करने से पुरुषों में सीमेन क्वालिटी को इम्प्रूव करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कई बीमारियों भी दूर होती हैं, इसलिए पुरुषों को दही खाना चाहिए। इसके अलावा किशमिश टेस्टोस्टोरोन (Testosterone) बूस्टिंग फूड्स की श्रेणी में आता है। यह एक ऐसा हार्मोन (Hormones) है, जो कि पुरुषों की विभिन्न शारीरिक समस्याओं को दूर करता है।

दही और किशमिश का एक साथ सेवन करने के फायदे
शरीर में अच्छे बैक्टिरिया की संख्या बढ़ती है।

हड्डियां मजबूत बनाने में कारगर है।

सूजन होने पर दही-किशमिश का सेवन करने से फायदा मिलता है।

ब्लड प्रेशर (blood pressure) को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

सहमे लोगों ने कंट्रोल दुकान पर जाने के बजाय झोले और थैले की कतार लगाई

Wed May 5 , 2021
  तीन महीने का एक साथ राशन लेना आसान नहीं इंदौर। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण ( corona infection) के दौरान निम्न वर्ग के लोगों को तीन महीने का एक साथ राशन देने की घोषणा के बाद हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन कंट्रोल की दुकानों पर राशन लेने के लिए लोगों की […]