मध्‍यप्रदेश

प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 पार, चलेगी लू, अलर्ट जारी

भोपाल। पूरा मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) झुलस रहा है। लू (heat wave) के थपेड़ों ने जीना दुश्वार कर दिया है। मार्च (March) के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी (summer) ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगभग एक दर्जन शहरों का तापमान (temperature) 40 डिग्री को पार कर गया है, वहीं नर्मदापुरम् (Narmadapuram) में पिछले दो दिनों से तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।


मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आने वाले दिनों में तापमान (temperature) और बढऩे की संभावना व्यक्त की है। मध्यप्रदेश में जहां खरगोन (Khargone)  में तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं रतलाम, खंडवा (Khandwa) में 41 डिग्री तक जा पहुंचा। नर्मदापुरम् में तापमान 43 डिग्री के ऊपर चल रहा है। यहां लू (heat wave)  के थपेड़ों से जीना मुश्किल हो गया है। उधर शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन में भी तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। मालवांचल (Malvanchal) और निमाड़ में तापमान 42 डिग्री तक बना हुआ है। इसके अलावा राजगढ़ में 40, शिवपुरी में 40, खंडवा में 41.1, रायसेन में 37 डिग्री तापमान है। ऐसा पहली बार है जब मार्च (March)  के दूसरे सप्ताह में तापमान इतना अधिक हो गया।

Share:

Next Post

Russia-Ukraine War: अमेरिकी थिंक टैंक ने दी चेतावनी, चार करोड़ से ज्यादा लोगों को बेहिसाब गरीबी में धकेलेगी जंग

Sat Mar 19 , 2022
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 24 दिन बीत चुके हैं। दोनों देशों के बीच जारी इस जंग का असर अब पूरी दुनिया पर दिख रहा है। 24 फ़रवरी को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, उसके बाद से दुनियाभर में वैश्विक खाद्य और उर्जा की कीमतों में भारी […]