बड़ी खबर

मौसम विभाग की चेतावनी, पश्चिमी गर्म हवाओं से निर्मित हुई तीव्र लू की स्थिति

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से हवाएं उत्तर-पश्चिम (North West) से आ रही थीं लेकिन रविवार को सीधे पश्चिम से आईं गर्म हवाओं (hot winds) ने दोपहर में तीव्र लू की स्थिति निर्मित कर दी। वही राजधानी दिल्ली सहित कई इलाकों में आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि 6 अप्रैल से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने वाली है।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत से 14 प्रतिशत के बीच रही।
ग्‍वालियर में तो दो दिन बाद अधिकतम तापमान एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 29 मार्च को 41.4, 30 मार्च को 41.7 और 31 मार्च को 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जिनमें ग्वालियर और गुना भी शामिल हैं।



पिछले दिनों की तरह रविवार को भी मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली। साथ ही दिन भर चार किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिमी गर्म हवाएं भी चलती रहीं। हालत यह थी पूर्वान्ह 11.30 बजे ही तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस पर था जबकि मध्यान्ह 2.30 बजे तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच चुका था। गर्म हवाओं के प्रभाव से शाम 5.30 बजे भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर था। इसके चलते शहर और जिलेवासियों को दोपहर में तीव्र लू का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी ग्वालियर व गुना सहित प्रदेश के 11 जिलों में कहीं लू तो कहीं तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 2.1 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 29 और शाम को मात्र 14 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम के जानकारों की मानें तो अगले तीन दिन तक तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही टिका रहेगा। जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी।

 

Share:

Next Post

बेरोजगारी दर मार्च में घटकर 7.6 फीसदी पर पहुंची, सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा निर्यात

Mon Apr 4 , 2022
मुंबई। कोरोना के कमजोर होने और देश की अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौटने से बेरोजगारी की दर घट रही है। मार्च में यह दर 7.6 फीसदी रह गई, जो कि फरवरी में 8.10 फीसदी थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों से पता चलता है कि शहरों में बेरोजगारी की […]