टेक्‍नोलॉजी

Mi 11 Lite स्‍मार्टफोन इस‍ दिन होगा लांच, जानें संभावित कीमत व फीचर्स

चीनी इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Xiaomi अगले हफ्ते अपनी फ्लैगशिप Mi 11 Series के 3 धांसू फोन Mi 11 Lite, Mi 11 Ultra और Mi 11 Pro लॉन्च करने वाली है। आगामी 29 मार्च को एमआई 11 सीरीज के इन स्मार्टफोन्स की कीमत से पर्दा उठ सकता है। Mi 11 Series में जहां Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra प्रीमियम और महंगा वेरिएंट है, वहीं Mi 11 Lite सस्ता वेरिएंट हैं। लॉन्च से पहले ही Mi 11 Lite की प्राइस, वेरिएंट और स्पेसिफिकेशंस डीटेल लीक हो गई और माना जा रहा है कि वास्तविक कीमतों से यह मिलती-जुलती है। चलिए आपको बताते हैं कि एमआई 11 सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में क्या कुछ खास है?




बीते दिनों Xiaomi ने जानकारी दी कि Mi 11 Series में Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra जैसे स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। माना जा रहा है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ ही इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन Mi 11 Lite भी लॉन्च किया जा सकता है। Mi 11 मोबाइल की ग्लोबल लॉन्चिंग पहले ही हो चुकी है। खबर आ रही है कि Mi 11 Lite को 4G के साथ ही 5G सपोर्ट में भी लॉन्च किया जाएगा। जहां Mi 11 Lite 4G को Boba Black, Peach Pink और Bubblegum Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, वहीं Mi 11 Lite 5G को Truffle Black, Mint Green और Citrus Yellow कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

संभावित वेरिएंट और कीमत
Mi 11 Lite 4जी के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को 24,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, वहीं इसके 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। Mi 11 Lite 5जी को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेजज की कीमत 34,000 के आसपास और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 37 हजार रुपये हो सकती है।

Mi 11 Lite की खासियत
Mi 11 Lite की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.55 इंच का full-HD+ AMOLED डिस्प्ले लगा होगा, जिसका डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90 हार्ट्ज और स्क्रीन रिजॉल्यूशन1080×2400 पिक्सल है। शाओमी Mi 11 Lite 4G को Qualcomm Snapdragon 732G SoC और Mi 11 Lite 5G को Qualcomm Snapdragon 765G SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। एमआई 11 लाइट में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ ही 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है। इस फोन में 4,250mAh की बैटरी लगी होगी, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

Share:

Next Post

Corona की दूसरी लहर के लिए Virus में बदलाव नहीं बल्कि लोगों की लापरवाही जिम्मेदार

Thu Mar 25 , 2021
नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) की दूसरी लहर का कारण वायरस (Virus) में बदलाव नहीं बल्कि लोगों की लापरवाही है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (NCDC) के मुताबिक देश में अब तक 771 मामले कोरोना (Corona) के दूसरे विकृत रूपों (Variants) के सामने आएं। देश में अब तक ब्रिटेन प्रकार के 736, […]