img-fluid

ऑफिस से दूर रहकर भी काम करेगा AI, Anthropic का Claude Duet लॉन्च

November 26, 2026

डेस्क: जरा सोचिए, आप किसी काम से बाहर हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आपके न रहने के बाद भी काम कर रहा हो, सुनने में यह अजीब लग सकता है लेकिन एंथ्रोपिक ने ये कर दिखाया है. एआई बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में Claude Duet लॉन्च कर दिया है. यह एक स्मार्ट एआई एजेंट है, जो जरूरत पड़ने पर खुद कदम उठाता है और काम पूरा होने पर आपको सूचना भी देता है. इसकी खास बात यह है कि यह यूजर के ऑफिस से बाहर होने या लैपटॉप और फोन बंद होने के बाद भी काम करता रह सकता है. यानी आप अपने दूसरे कामों में बिजी हैं या बाहर हैं, तब भी यह आपके ईमेल और जरूरी टास्क पर नजर रख सकता है.

Anthropic के अनुसार Claude Duet को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें दिनभर एक साथ कई काम संभालने होते हैं. इसमें प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, कंसल्टेंट्स और छोटे बिजनेस चलाने वाले लोग भी शामिल हैं. यह AI एजेंट Claude Opus 5.5 मॉडल पर काम करता है. इस एजेंट की सहायता से यूजर अपने डेलीलाइफ के काम को आसान बना सकते हैं.

Claude Duet सिर्फ आपके सवालों का रिप्लाई नहीं करेगा, बल्कि खुद भी जरूरी कामों पर नजर बनाए रखेगा. यह सुबह आपके लिए जरूरी कामों की जानकारी दे सकता है. इसके साथ ही ईमेल चेक करना, जरूरी मैसेज की पहचान करना और मीटिंग के समय में होने वाले टकराव के बारे में बताना भी इसकी खास बात है. सिर्फ यही नहीं यह डैशबोर्ड तैयार करने और फाइनेंशियल फोरकास्ट बनाने जैसे बड़े कामों में भी सहायता कर सकता है. यानी अलग-अलग ऐप पर जाकर जानकारी जुटाने और उसे व्यवस्थित करने का काम भी इसकी सहायता से किया जा सकता है.


  • Claude Duet की सबसे खास बात है इसका बैकग्राउंड में काम करना. नार्मल AI चैटबॉट की तरह इसे लगातार ऑन रहने की जरूरत नहीं होती. यह अपनी वर्चुअल मशीन पर काम करता है, जिसमें एक ब्राउजर भी दिया गया है. इसके जरिए यह कनेक्टेड ऐप्स तक पहुंच सकता है और यूजर के दिए प्रॉम्ट के अनुसार काम जारी रख सकता है. यूजर इसे टेक्स्ट या वॉयस के जरिए प्रॉम्ट दे सकते हैं. काम पूरा होने पर या किसी काम के लिए मंजूरी की जरूरत पडने पर यह नोटिफिकेशन भेजता है.

    Claude Duet को Android और iOS ऐप के साथ वेब पर claude.ai के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यह Claude में मौजूद सभी 35 भाषाओं को सपोर्ट करता है. इनमें हिंदी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु और गुजराती जैसी भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं. अभी Anthropic ने इसके लिए अलग से कोई सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं जारी किया है. इसका इस्तेमाल योग्य Claude प्लान के साथ यूजर्स कर सकते हैं. लेकिन इसके इस्तेमाल की लिमिट सामान्य Claude बातचीत की लिमिट में ही गिनी जाएगी.

    कंपनी ने यह भी कहा है कि शुरुआती वर्जन में कुछ कमियां हैं. कभी-कभी यह बातचीत का मतलब सही से नहीं समझ पाता या जरूरी काम को पहचानने में चूक कर सकता है. फिलहाल यह पर्सनल कामों के मुकाबले ऑफिस से जुड़े कामों में ज्यादा बेहतर है. इसके साथ ही यूजर काम करते समय इसके ब्राउजर को लाइव नहीं देख सकते.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved