इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पतंग उड़ाएंगे प्रवासी, अहमदाबाद और राजकोट से बुलवाएंगे पतंग…

  • दो दिनी पतंग महोत्सव के साथ-साथ मालवी व्यंजनों का भी होगा आयोजन

इन्दौर। प्रवासी भारतीय मेहमानों के लिए 8 और 9 जनवरी को विजय नगर स्थित लॉ ओमनी गार्डन में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें मेहमान न केवल संक्रांति पर बनने वाले कई प्रमुख पकवानों का आनंद ले सकेंगे, बल्कि अहमदाबाद और राजकोट से विशेष रूप से मंगवाई गई पतंगों को उड़ाएंगे।

नगर निगम और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र, इंडियन प्लास्टपैक फोरम द्वारा पतंगबाजी का आयोजन करवाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस पतंग महोत्सव में आने वाले मेहमान विंटेज कार प्रदर्शनी, बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकेंगे। महोत्सव के लिए खासकर अहमदाबाद और राजकोट से आकर्षक पतंगों के साथ ही वहां के खास पतंगबाजों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। एक दिन सामान्य लोगों के लिए और दूसरे दिन सिर्फ प्रवासी भारतीयों के लिए यह आयोजन रहेगा। पूरे आयोजन की खास बात यह रहेगी कि इसमें चायना की डोर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और स्थानीय स्तर पर तैयार की गई डोर का इस्तेमाल होगा।


शहर के पतंगबाजों को भी बुलावा
शहर के कुछ नामचीन पतंगबाजों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए निगम और कुछ संस्थाओं ने चर्चा की है। पतंगबाजी महोत्सव के दौरान संक्रांति पर घर-घर में बनने वाले परम्परागत पकवान अतिथियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे कार्यक्रम परिसर में दिल्ली और भोपाल के साथ-साथ इन्दौर के कई आला अधिकारियों की टीम साथ रहेंगी, जिन प्रवासी भारतीयों को वहां आमंत्रित किया गया है, उनके आवागमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कई नामचीन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को उनकी अगवानी के लिए जिम्मेदारियां दी गई हैं। एक से दो दिनों में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने इस मामले को लेकर पूर्व में बैठक लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए थे।

Share:

Next Post

अमेरिका के बाद जापान में भारी बर्फबारी, 17 की मौत, 90 से अधिक घायल

Wed Dec 28 , 2022
टोक्यो। अमेरिका के बाद अब जापान बर्फबारी की चपेट में हैं। यहां भारी हिमपात के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 90 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके अलावा कई घरों की बिजली भी गुल हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया, जापान के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी […]