
मुंबई। पुणे के पुरंदर तालुका स्थित खानवाड़ी में महात्मा फुले की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल को भी आना था। मगर, इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर के पायलट से एक चूक हो गई। भुजबल का हेलीकॉप्टर खानवाड़ी गांव पहुंचा जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए एक अलग स्थान पर विशेष रूप से एक हेलीपैड तैयार किया गया था। हालांकि, कार पार्किंग क्षेत्र के भीतर एक खाली जगह देखकर, पायलट ने यह मान लिया कि यही हेलीपैड होगा और उसने हेलीकॉप्टर को वहीं उतार दिया। बाद में, जब पुलिस ने पायलट को उसकी गलती के बारे में बताया तो हेलीकॉप्टर को उस स्थान से हटा दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved