भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

3 मार्च को मुख्यमंत्री यादव के साथ मंत्री करेंगे रामलला के दर्शन

विधायक अड़े… हमें भी ले चलो…

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) अपने मंत्रिमंडल के साथ 3 मार्च को जहां अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन करेंगे, वहीं विधायकों ने भी मांग की है कि उन्हें भी दर्शन के लिए साथ लिया जाए।


प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के निर्देश पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने रामलला दर्शन कार्यक्रम को रोक दिया था। अब भक्तों की भीड़ घटने से नेताओं के दर्शन शुरू हो गए हैं। म.प्र. के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अयोध्या जाने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच विधायकों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मंत्रियों के साथ उन्हें भी दर्शन के लिए ले जाया जाए। विधायकों की मांग पर दर्शन के लिए नए सिरे से विचार किया जा रहा है।

Share:

Next Post

आगे बढ़ा नायता मुंडला बस स्टैंड से बसों का संचालन

Fri Feb 16 , 2024
आज से होना था शुरू, लेकिन कल कलेक्टर के सामने बस संचालकों द्वारा रखी गई समस्याओं के बाद एक सप्ताह बाद फिर चर्चा पर बात बनी इंदौर। नायता मुंडला में बने नए बस स्टैंड से आज से बसों का संचालन शुरू करने के लिए जिला प्रशासन ने आदेश दिए थे, लेकिन इस फैसले को आगे […]