भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में नाबालिग किशोरी और तलाकशुदा महिला से बलात्कार

  • दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी पुलिस

भोपाल। राजधानी में महिलाओं के साथ ज्यादती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में आज भी बलात्कार की दो घटनाएं सामने आई हैं। श्यामला हिल्स इलाके में रहने के दौरान एक स्कूली छात्रा की पहचान पड़ोसी युवक से हो गई। आरोपी ने उसे प्रेम प्रसंग में फांसने के बाद शादी का झांसा दिया और जिस्मानी संबंध बनाए। पहली बार आरोपी ने लड़की को उसी के घर में हवस का शिकार बनाया था। वहीं बागसेवनिया इलाके में रहने वाली महिला की शादी बिहार के युवक से हुई थी। शादी के सात साल बाद दोनों में अनबन शुरू हुई तथा बात तलाक के केस तक जा पहुंची। इस विवाद का फायदा उठाते हुए एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया महिला ने बिहार पुलिस को शिकायत की। वहां पर जब सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने मायके आने के बाद बागसेवनिया थाने में शिकायत कर दी। इधर दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।



श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार 17 साल की लड़की फिलहाल करोंद इलाके में रहती है। 12 वीं कक्षा तक पढऩे के बाद वह पढ़ाई को छोड़ चुकी है। वर्ष 2020 में वह श्यामला हिल्स स्थित अहाता रुस्तम खां में रहती थी। वहीं आरोपी फजल खां भी रहता है। फजल प्रायवेट काम करता है। पड़ोस में रहने के दौरान फजल ने उससे दोस्ती की और बाद में प्रेम जाल में फांस लिया। एक दिन पीडि़ता के घर में कोई नहीं था तब आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ ज्याती की। विरोध करने पर शादी करने का भरोसा दिलाया। बाद में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। कुछ समय बाद में आरोपी ने अन्य युवती से शादी कर ली। उसकी नौ माह की बच्ची भी है। इसके बाद भी आरोपी ने लड़की को शादी का भरोसा दिलाए रखा और शादी की बात को छिपाए रखा। लड़की करोंद में रहने लगी थी, यही वजह है कि वह सच से अनजान रही। अब उसने शादी के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो फजल ने शादी शुदा होने की बात उसे बताई और शादी करने से इनकार कर दिया। तब पीडि़ता ने निशातपुरा थाने में शिकायत की। वहां पुलिस ने जीरो पर कायमी की और बीती रात केस डायरी को श्यामला हिल्स पुलिस को सौंप दिया है।

बिहार में नहीं हुई एफआईआर तो भोपाल में कराई दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला बागसेवनिया इलाके में रहती है। यहां पर उसकी मायका है। करीब बारह साल पहले उसकी शादी बिहार के छपरा जिले के एक युवक से हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। शादी के बाद कुछ सालों तक तो उनके बीच सबकुछ अच्छे से चलता रहा लेकिन बाद में उनके बीच कलह होने लगी। विवाद बढऩे पर दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई तथा बाद तलाक के केस तक पहुंच गई। इसी बीच ससुराल के घर के पास रहने वाले पुरुषोत्तम नाम के युवक ने इस बात का फायदा उठाते महिला की मदद करना शुरू कर दी। नजदीकियां बढऩे के बाद पुरुषोत्तम ङ्क्षसह ने महिला से कहा कि पति से तलाक के बाद वह उससे शादी कर लेगा। महिला जब उसके झांसे में आ गई तो पुरुषोत्तम ने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह करीब पांच साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब महिला ने तलाक हो जाने के बाद शादी की बात की तो पुरुषोत्तम ने शादी करने से मना कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत बिहार पुलिस का की लेकिन वहां पर केाई सुनवाई नहीं हुई। अपने मायके वापस आने के बाद महिला ने बागसेवनिया थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिर तारी के लिए पुलिस की एक टीम जल्द ही बिहार जाएगी।

Share:

Next Post

चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों की बल्ले-बल्ले

Fri May 27 , 2022
निर्विरोध पंचायत हो 5 लाख, सभी पदों पर महिला चुनने वाली पंचायतों को 12 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पंचायतों के लिए पुरस्कारों का ऐलान भोपाल। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों चल रही है, अभी तक चुनाव का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले ही ग्राम […]