इंदौर न्यूज़ (Indore News)

चमत्कार : यज्ञ की अग्नि में नजर आईं मां दुर्गा

इंदौर।  ग्रामीण क्षेत्र (Rural area) में हो रहे महायज्ञ (Mahayagya) में महाअष्टमी (Maha Ashtami) के दिन हुए हवन (Havan) में श्रद्धालुओं को तब चमत्कार (Miracle) नजर आया, जब यज्ञ की अग्नि में साक्षात मां दुर्गा की छवि दिखाई दी। छोटा बांगड़दा (Chhota Bangarda) में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर (Shri Ram temple) में पिछले कई दिनों से विष्णु महायज्ञ हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की भीड़ लग रही है।


आज नवमी पर भगवान श्रीराम दरबार (Lord Shri Ram’s court) , शिव दरबार व माता दुर्गाजी की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर छोटा बांगड़दा सहित आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंची। इसी दौरान यज्ञ की अग्नि में माता की छवि नजर आने पर भक्तों में उल्लास छा गया। उल्लेखनीय है कि इस गांव में श्रीराम भगवान का कोई मंदिर नहीं था, जिसके लिए 4 सालों से ग्रामवासियों ने प्रयास कर लगभग एक करोड़ का चंदा इक_ा कर मंदिर निर्माण करवाया। विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आज लगभग 15000 लोगों के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गांव के लोग भोजन बनाने में जुटे हुए हैं।

Share:

Next Post

ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसे चीन के चार विमान, अप्रैल में सातवीं बार की हिमाकत

Sun Apr 10 , 2022
बीजिंग। ताइवान में चीन की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। एक बार फिर चीन के चार एयरक्राफ्ट ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखे गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को चीनी विमान शेनयांग जे-11 लड़ाकू जेट, शानक्सी वाई-8, सीएआईसी डब्ल्यूजेड-10 हेलीकॉप्टर व एमआई-17 कार्गो हेलीकॉप्टर को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखा […]