
भोपाल। विवादास्पद बयान देने के आरोप में फरार चल रहे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को मप्र हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। मसूद की ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। मसूद के खिलाफ भोपाल पुलिस ने बिना किसी सूचना और अनुमति के भीड़ इकट्ठा करने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved