आचंलिक

विधायक दिनेश राय मुनमुन का नरेला वासियों ने किया भव्य स्वागत

  • फुलारा टोल टैक्स मे किया गया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

सिवनी । विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन का ग्राम नरेला वासियों द्वारा भव्य स्वागत कर फलों से तौला गया। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रात: 09:00 बजे विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल लखनवाडा अंतर्गत आने वाले ग्रामों मे मोटर साइकिल से भ्रमण प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम ग्राम नरेला पहुंचे। जहां पर बडी संख्या मे उपस्थित ग्राम वासियों द्वारा फटाके, ढोल-बाजे व फूलमालाओं भव्य स्वागत करते हुए फलों से तौला गया। इसी प्रकार मंडल के गांव-गांव मे आत्मीय स्वागत किया गया।इसके पश्चात विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम टिकारी, सिमरिया, लोनिया, तिघरा धतुरिया, जैतपुर कलां, संगई, गंगई, जमुनिया, करहैया, फुलारा, मरझोर, सकरदा एवं चारगांव आदि ग्रामों मे भ्रमण कर सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान आपने ग्राम नरेला मे शंकर म?िया के पास सभामंच 01:50 लाख, चौक पर सभामंच 01.50 लाख, टिकारी मे माता मंदिर के पास सभामंच 02.00 लाख, सिमरिया मे सभामंच 01.50 लाख, लोनिया मे तोरण द्वारा 01.50 लाख व मंडल सामग्री, तिघरा मे जिम सामग्री, धतुरिया मे शंकर मंदिर के पास सभामंच 01.50 लाख, जैतपुर कलां गंगई मे सभामंच 01.50 लाख, सरगापुर मे सभामंच 01.50 लाख, जमुनिया मे देवी मंदिर के पास सभामंच 02.00 लाख व जिम, करहैया मे सभामंच 01.50 लाख, फुलारा मे जिम, मरझोर मे अतिरिक्त कार्य 02.00 लाख, मंडल सामग्री, सकरदा मे सभामंच 01.50 लाख, की स्वीकृति प्रदान किया। इसके साथ विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी ने स्वेच्छानुदान निधि से ग्राम खमरिया के दिलीप कुमार यादव जी, नरेला की दिव्या बघेल जी, गंगई मे नीतू यादव जी को 05-05 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया। इसके पश्चात संध्या 07:00 बजे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष बी.डी. शर्मा का मंडला से वापसी पर छिंदवाडा जाते समय फुलारा टोल टैक्स पर स्वागत किया।


इस अवसर पर गुड्डू बघेल भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनवाडा, बेनी चंद्रवंशी जी महामंत्री, दुर्गेश चक्रवर्ती जी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, रामजी चंद्रवंशी जी मंडल अध्यक्ष करकोटी, श्याममिलन पांडे जी, घनश्याम बघेल जी विधायक प्रतिनिधि कृषि विभाग वि.खं., देवेन्द्र बघेल जी, संदीप बघेल जी, बृजेश राजपूत जी, विटठल पटेल जी, राज सनोडिया जी, जगदीश पटेल जी, मोहन मुकद्दम जी, काशीराम बघेल जी, कोमल बघेल जी, विजेंदर बघेल जी, बिट्टू बघेल जी, नयन बघेल जी, अतरसिंह बघेल जी, विनय बघेल जी, रामकिशोर यादव जी विधायक प्रतिनिधि जनपद, मथुरा सनोडिया जी, शिवशंकर बघेल जी, शेरसिंह बघेल जी, आनंद बघेल जी, राम सनोडिया जी, शरद चंद्रवंशी जी, सुरेश सनोडिया जी, आशु दुबे जी, पंजू चौधरी जी, घूडन बघेल जी, रामगोपाल बघेल जी, रामायण सिंह बघेल जी, राजू सक्सेना जी, पारुल सनोडिया जी, नीतेश सनोडिया जी, तुलसी सनोडिया जी जनपद सदस्य, महेश सनोडिया जी, राजकुमार सनोडिया जी, राकेश सनोडिया जी, गोलू बघेल जी, जिलेश बघेल जी, रघुराज बघेल जी, करतार बघेल जी, डालचंद डहेरिया जी, छोटेलाल बघेल जी, रघुनाथ बघेल जी, सुनील बघेल जी, सचिन बघेल जी, कपिल बघेल जी, ओमकार बघेल जी, रामदयाल बघेल जी, राजवेन्द्र बघेल जी, श्रीकांत बघेल जी, राजेन्द्र बघेल जी, बसंत कटरे जी, राकेश बघेल जी, सतीश डहेरिया जी, रज्जन बघेल जी, संजय बघेल जी, काशीराम यादव जी, नंदकिशोर बघेल जी, एहफाज खान जी विधायक प्रतिनिधि, मोहन सिंह बघेल जी, जगदीश पटेल जी, आधार सिंह बघेल जी, कुंवर सिंह बघेल जी, मोहन यादव जी, रामाधार कुशवाहा जी, चंद्र कुमार साहू जी, नर्मदा प्रसाद सैयाम जी, गया प्रसाद साहू जी, कालूराम वर्मा जी, बेनी प्रसाद साहू जी, कालूराम बर्मन जी, तुलसीराम उर्फ लल्ला बर्मन जी, देवेन्द्र राठौर जी कार्यालय सहायक, अभिषेक कुमार जी सीईओ जनपद पंचायत, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

Share:

Next Post

कांग्रेस नेता स्वामी की याचिका स्वीकार सुनवाई के लिए 7 नवम्बर तारीख नियत

Sun Sep 25 , 2022
सोनिया, मिस्त्री, नाथ और खान के विरूद्ध लगाई गई थी याचिका नागदा। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, जिला चुनाव अधिकारी अब्दुल मन्नान खान के विरुद्ध अपर जिला न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना के न्यायालय में अभिभाषक एस.के. साहू द्वारा याचिकाकर्ता जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी की […]