
उज्जैन। इंदौर के विधायक के बेटे ने महाकाल मंदर में रिल्स बनाई,फोटोग्राफी की। मंदिर प्रबंध समिति ने ने मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना लगा दिया। एजेंसी के तीन गार्ड्स को बर्खास्त कर दिया गया। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का वीडियो वायरल होने के मामले में मंदिर प्रबंध समिति ने कार्रवाई की है।
हरिफाटक अंडरपास के लिए पहले बनेगा वैकल्पिक रास्ता, फिर शुरू होगा काम
उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के बीच हरिफाटक ब्रिज के नीचे बनने वाले अंडरपास का निर्माण शुरू करने से पहले प्रशासन को यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। निर्माण के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए संभागायुक्त ने अधिकारियों को पहले से ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अंडरपास निर्माण के दौरान सीवर लाइन का काम भी नगर निगम के समन्वय से कराने को कहा है, ताकि बाद में सड़क की खुदाई की नौबत न आए और निर्माण कार्य में देरी न हो। शुक्रवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने हरिफाटक ब्रिज के नीचे प्रस्तावित अंडरपास निर्माण की प्रगति देखी। अधिकारियों ने निर्माण से जुड़े विभागों से अब तक की तैयारी और शेष काम की जानकारी ली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved