भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

चुनाव समिति बैठक की खानापूर्ति पूरी, प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी

  • भाजपा के लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी तय

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए होने वाली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की खानापूर्ति कर ली है। अब पार्टी हाईकमान कभी भी अधिकृत तौर पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकता है। 3 सीटों पर छोड़कर शेष 25 सीटों पर प्रत्याशी वहीं होंगे, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। प्रदेश चुनाव समिति के प्रमुख सदस्यों के साथ एक-एक सीट के बारे में बात की। इसमें 25 सीटों पर कांग्रेस से भाजपा में आए नेता चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी तीन सीटों पर भी सहमति बन गई है। तीन सीटों पद दावेदारों के नाम दिल्ली भेज दिए गए हैं। जौरा सीट से सुबेदार सिंह सिकरवार और आगर सीट से बंटी ऊंटवाल (पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल के बेटे) का नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। ब्यावरा में 2018 का विधानसभा चुनाव हारने वाले नारायण सिंह पंवार का नाम आगे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंवार और मनोहर ऊंटवाल के बेटे का नाम आगे बढ़ाया। जिस पर लगभग सहमति बन गई है। चुनाव समिति के प्रमुख सदस्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल रहे। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय नरेंद्र सिंह तोमर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से दिल्ली से जुड़े।

Share:

Next Post

वोट की या नोट की सरकार, आप तय करो: कमलनाथ

Thu Oct 1 , 2020
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र,प्रजातंत्र व संविधान की रक्षा के लिए जतना आगे आएं। आप प्रदेश का कैसा भविष्य चाहते है, वोट से बनी सरकार या नोट से बनी सरकार, यह आपको तय करना है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका बस चलेगा तो पंचायत का […]