बड़ी खबर राजनीति

मोदी कैबिनेट का हुआ विस्तार, विभाग बटे 43 मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली। पहली बार सबसे बड़ा कैबिनेट (Cabinet) विस्तार बुधवार को किया गया। 6 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मंत्रिमंडल के 43 मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम मोदी के दूसरे मंत्रिपरिषद (Cabinet) विस्तार में  15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री को शपथ दिलाई गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के तौर पर महाराष्ट्र से नारायण राणे ने सबसे पहले हिन्दी में शपथ ली। इसके बादअसम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।


 उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री: अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, भानुप्रताप सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार

गुजरात से 5 मंत्री: मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाला, दर्शना विक्रम जरदोश, देवसिंह चौहान और महेंद्र भाई मुंजापारा

कर्नाटक से 5 मंत्री: राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, ए नारायण स्वामी और भगवंत खूबा

महाराष्ट्र से 4 मंत्री: नारायण राणे, कपिल पाटिल, भगवत कृष्ण राव कराड़ और भारती प्रवीण पवार

पश्चिम बंगाल से 4 मंत्री: सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, जॉन बारला और नीतीश प्रामाणिक

बिहार से 3 मंत्री: पशुपति कुमार पारस, आरसीपी सिंह और राजकुमार सिंह

मध्यप्रदेश से 2 मंत्री: ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार

असम से 2 मंत्री: सर्वानंद सोनोवाल और किरण रिजिजू

ओडिशा से 2 मंत्री: अश्विनी वैष्णव और विश्वेश्वर टुडू

राजस्थान से एक मंत्री: भूपेंद्र यादव

तेलंगाना से एक मंत्री: जी किशन रेड्डी

हिमाचल प्रदेश से एक मंत्री: अनुराग ठाकुर

दिल्ली से एक मंत्री: मीनाक्षी लेखी

झारखंड से एक मंत्री: अन्नपूर्णा लेखी

उत्तराखंड से एक मंत्री: अजय भट्ट

मणिपुर से एक मंत्री: राजकुमार रंजन सिंह

त्रिपुरा से एक मंत्री: प्रतिमा भौमिक

तमिलनाडु से एक मंत्री: एल मुरुगन

Share:

Next Post

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने हम पूरी तरह से तैयार: CM

Wed Jul 7 , 2021
जबलपुर ! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हम कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान न करे बच्चे कभी संक्रमित हों, लेकिन अगर ऐसी परिस्थिति आती भी है तो जिला चिकित्सालय जबलपुर (Jabalpupr) में बच्चों के एडमिशन, उनके खेलने […]