भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नेताजी के रास्ते पर चलकर देश को सशक्त बना रहे मोदी: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कहा था कि अपनी ताकत पर विश्वास करो, उधार की ताकत देश और समाज के लिए सबसे ज्यादा घातक है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी के इन्हीं सूत्र वाक्यों को आत्मसात किया है और उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर देश को सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।

कांग्रेस के आंदोलनों से किसानों को फर्क नहीं पड़ता
शर्मा ने कांग्रेस के आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही है। अपना अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद में कांग्रेस पार्टी किसानों के नाम पर आंदोलन कर रही है, लेकिन देश के किसानों को कांग्रेस के इन आंदोलनों से कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। देश के किसान बता चुके हैं कि वे कृषि कानूनों के समर्थन में हैं और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं।

 

Share:

Next Post

प्रदेश में चरणबद्ध क्रियान्वित होगा आर्गेनिक मिशन

Sun Jan 24 , 2021
कृषि में आर्गेनिक प्रक्रियाओं पर हुआ प्रस्तुतीकरण भोपाल। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संपूर्ण प्रदेश में आर्गेनिक मिशन के संचालन की आवश्यकता बताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक स्वरूप को देखते हुए इसका हरसंभव विस्तार किया जाना चाहिए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में आर्गेनिक मिशन पर केन्द्रित प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। […]