भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

IT company की महिला मैनेजर के साथ छेडख़ानी

  • मनचले ने हत्या की धमकी दी, घर में पत्थर बरसाए, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद में आरोपी हुए एक तरफा प्रेम में हुआ पागल

भोपाल। ऐशबाग इलाके में रहने वाली निजी इनफार्मेशन टैक्नालॉजी (आईटी)कंपनी की महिला मैनेजर के साथ सरेराह छेडख़ानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी और पीडि़ता के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बीते एक साल से आरोपी एक तरफा प्रेम के चलते पीडि़ता को तंग कर रहा है। उसके ऑफिस में घुसकर हंगामा करता है। इतना ही नहीं आरोपी पीडि़ता के घर में देर रात पत्थर फैंकता है। लड़की के दोनों भाईयों को जान से खत्म करने की धमकी देता है। आरोपी की आए दिन की हरकतों से तंग आकर फरियादिया ने बीती रात जहांगीराबाद थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।



जहांगीराबाद थाने की एसआई सलोनी चौहान ने बताया कि ऐशबाग के एक अपार्टमेंट में रहने वाली 22 वर्षीय पीडि़ता निजी कंपनी में आईटी मैनेजर है। साथ ही वह एमसीए की पढ़ाई निजी कॉलेज से कर रही है। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर जहांगीराबाद के कल्ला शाह के अहाते में रहने वाले आरोपी साऊद खान से हुई थी। बाद में दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। दोस्ती के नाते लड़की आरोपी के साथ घूमती फिरती भी थी। एक बार एक जनवरी 2021 को आरोपी लड़की को अपने घर ले गया। वहां उसके साथ अश्लील रहकतें की। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको धमकाया। इसके बाद से युवती ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दी। साउद ने शादी के लिए युवती के घर में रिश्ता भेजा, वहां से भी इनकार हो गया। जिससे गुस्साया आरोपी लड़की पर बात करने का दबाव बनाने लगा। उसके ऑफिस में घुसकर हंगामा करने लगा। कहीं भी आते जाते समय लड़की का पीछा करने लगा और सरेराह रोककर बात करने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं देर रात पीडि़ता के घर के बाहर पहुंचकर आरोपी हंगामा करता था। उसके फ्लैट के गेट पर पत्थर मारकर फरार हो जाया करता था। लड़की के भाईयों द्वारा विरोध करने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की लगातार बढ़ती हरकतों को देख पीडि़ता ने प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Next Post

भारत सरकार द्वारा रिजेक्ट कंपनी को PEB ने दिया था भर्ती परीक्षा का ठेका

Mon Mar 28 , 2022
कंपनी ने कमीशन लेकर दूसरी कंपनी को दिया काम भोपाल। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर का स्क्रीन शॉट वायरल होने के मामले में एक फिर सरकार की किरकिरी हो रही है। इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन पीईबी की करतूत जरूर सामने आई है। जानकारी के अनुसार […]