विदेश

अमेरिका में मनी अब तक की सबसे बड़ी दिवाली, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामाएं

वाशिंगटन। अमेरिका (America) में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली (biggest diwali) मनाई गई। व्हाइट हाउस (White House) में सोमवार को आयोजित इस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Vice President Kamala Harris) ने भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों को शुभकामनाएं दी।

बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा, “हम आपकी मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाला यह इस पैमाने का पहला दिवाली रिसेप्शन है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई अमेरिकी हैं और हम दिवाली उत्सव को अमेरिकी संस्कृति का एक खुशी का हिस्सा बनाने के लिए आपको धन्यवाद देना चाहते हैं।”


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ”दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम में से प्रत्येक के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज़ चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में जो आज़ादी के 75 साल मना रहा है।”

इस मौके पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को संबोधित किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “कई संस्कृतियों की तरह दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम दुनिया में एक दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखें। यह हमें यह भी याद दिलाती है कि हमें शांति, न्याय के लिए लड़ना चाहिए चाहे फिर कोई भी ताकत नफरत और विभाजन फैलाती रहे।”

उन्होंने आगे कहा, ‘आज रात हम दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों के साथ मिलकर दीया जलाएंगे और बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधेरे पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मनाएंगे।’

Share:

Next Post

UK: PM बन इतिहास रचेंगे सुनक, भारत में ट्रेंड करने लगा 'मुस्लिम PM', ट्रोल हुए थरूर

Tue Oct 25 , 2022
नई दिल्ली। भारतीय मूल (Indian-origin) के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन (Britain) के नए प्रधानमंत्री (new prime minister) बन इतिहास रचेंगे। ठीक दिवाली के दिन पेनी मॉर्डंट (penny mordant) के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सुनक को कंजरवेटिव पार्टी (conservative party) का निर्विरोध नेता चुन लिया गया है। सुनक 210 वर्षों में ब्रिटेन […]