img-fluid

उज्जैन स्टेशन पर इस साल 100 से अधिक हुई चेन पुलिंग, प्रति यात्री वसूला एक हजार का जुर्माना

November 14, 2026

  • पिछले साल 197 लोगों को पकड़ा था, कई आरोपी जेल भी भेजे गए थे

उज्जैन। चलती ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग करने वालों पर उज्जैन रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच ट्रेन चेन पुलिंग की लगभग 100 घटनाओं में कार्रवाई की हैं। कई को जेल भी भेजा गया हैं। उज्जैन आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे ट्रेनों की समय पालन व्यवस्था और यात्री सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं, इसलिए कार्रवाई भी तेजी कर दी है।



  • आंकड़ों पर नज़र डाले तो पिछले साल पूरे वर्ष में कुल 197 लोग चेन पुलिंग करते पकड़े गए थे। वहीं इस साल जनवरी से अक्टूबर 2026 तक 100 मामले सामने आए हैं। हालांकि इसमें कुछ यात्री ऐसे भी मिले जिन्होंने केवल जरूरत के कारण चेन खींची। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। टीआई नरेंद्र यादव का कहना है कि यात्रियों को जागरूक करने के लिए समय समय पर उज्जैन स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं। कई यात्री अब भी इसे सामान्य बात मानते हैं, जबकि इससे रेलवे को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। ट्रेन रुकने, ब्रेकिंग सिस्टम एक्टिव होने और परिचालन बाधित होने से अतिरिक्त संसाधन खर्च होते हैं।

    कब कर सकते हैं चेन पुलिंग और कब नहीं…..
    बात दें कि रेलवे के नियमानुसार चेन पुलिंग यात्री के ट्रेन से गिरने पर, ट्रेन में आग या धुआं होने पर, गंभीर मेडिकल इमरजेंसी में, महिला या बच्चे की सुरक्षा खतरे में होने पर, दुर्घटना या तकनीकी खतरा दिखने पर, विकलांग या बीमार यात्री छूट जाने पर कि जा सकती हैं। इन परिस्थियों में चेन खींचना अपराध की श्रेणी में नहीं आता हैं, लेकिन स्टेशन से पहले उतरने के लिए, परिचित को चढ़ाने या उतारने के लिए, जल्दबाजी या सुविधा के लिए ट्रेन रोकना और मजाक या बिना कारण चेन खींचना अपराध की श्रेणी में आता हैं।

    सजा व जुमान का है प्रावधान….
    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने पर जुर्माना, गिरफ्तारी और जेल तक की सजा का प्रावधान है। इसी नियम के तहत रतलाम मंडल में कई बार बड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे सुरक्षा बल और ऑपरेटिंग विभाग संयुक्त रूप से ऐसे मामलों की निगरानी कर रहे हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved