img-fluid

जेडीए के संपत्ति मेले में 5 हजार से अधिक लोगों ने ली जानकारी

November 02, 2026

  • 330 आवासीय, व्यावसायिक और शैक्षणिक संपत्तियों के प्रति दिखी रुचि, एक ही छत के नीचे मिलीं आवेदन और बैंकिंग सुविधाएं

जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा गुजराती मंडल भवन में आयोजित दो दिवसीय संपत्ति विक्रय मेले का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित इस मेले में पांच हजार से अधिक नागरिक पहुंचे और प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संपत्तियों की जानकारी प्राप्त की। मेले में उपलब्ध कराई गईं कुल 330 संपत्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं।



  • मेले में एचआईजी ड्यूप्लेक्स, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के अलावा आवासीय भूखंड, ऑफिस चैंबर्स, शैक्षणिक भूखंड तथा बारातघर के लिए व्यावसायिक भूखंड शामिल थे। नागरिकों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार संपत्तियों की जानकारी ली। खास बात यह रही कि संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों को एक ही स्थान पर ले-आउट, स्थल की स्थिति, विक्रय संबंधी नियम एवं शर्तों और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा मेले में सहभागी बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने संभावित खरीदारों को होम लोन, ऋण सुविधाओं और वित्तपोषण संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इससे संपत्ति चयन से लेकर आवेदन और वित्तीय व्यवस्था तक की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकी।
    जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि मेले में नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता प्राधिकरण के प्रति उनके विश्वास और पारदर्शी कार्यप्रणाली का प्रमाण है। प्राधिकरण का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षित और सुविधायुक्त आवासीय एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। वहीं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने कहा कि आयोजन के माध्यम से नागरिकों को संपत्तियों की जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन और वित्तीय परामर्श की सुविधा भी दी गई। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले संस्थानों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। समापन अवसर पर अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी एवं सीईओ विवेक केव्ही ने नागरिकों, संभावित खरीदारों और सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया। प्राधिकरण ने भविष्य में भी संपत्ति क्रय प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने और शहर के सुनियोजित विकास के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

    Share:

  • पिस्टल और चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप में लूट

    Mon Nov 2 , 2026
    कोसमघाट के श्रीराम फ्यूल स्टेशन को बनाया निशाना जबलपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना कोसमघाट स्थित श्रीराम फ्यूल स्टेशन की है, जहां 27-28 अक्टूबर की दरमियानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved