भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में बढ़े पांच लाख से अधिक मतदाता

  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची का किया अंतिम प्रकाशन
  • मतदाता सूची में जुड़े 11.30 लाख नए मतदाता

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया। प्रदेश में अब कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 36 लाख 17 हजार 266 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता दो करोड़ 77 लाख 89 हजार 621 है। जबकि, महिला मतदाता दो करोड़ 58 लाख 26 हजार 293 हैं। थर्ड जेंडर एक हजार 352 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 76 हजार 229 है। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या में पांच लाख 23 की वृद्धि हुई है। 11 लाख 30 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। वहीं, छह लाख 30 हजार मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन या दोहरे पंजीकरण के कारण हटाए गए हैं।



मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया की एक जनवरी 2022 की स्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं और अपात्रों के नाम हटाए गए हैं। प्रदेश में कुल 64 हजार 634 मतदान केंद्र हैं। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अब यह मतदाता सूची निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

Share:

Next Post

न बकाया राशि मिली, न अतिरिक्त लोन की पात्रता

Thu Jan 6 , 2022
केंद्र में अटका 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त लोन का मामला बाढ़ आपदा तथा खाद्यान्न उपार्जन की प्रतिपूर्ति की राशि भी बटकी भोपाल। प्रदेश सरकार की लगातार मांग के बाद भी केंद्र सरकार ने अभी तक न तो मप्र के हिस्से की बकाया राशि दी है और न ही अतिरिक्त लोन की पात्रता दी है। […]