टेक्‍नोलॉजी

1 अक्टूबर Motorola भारत में लॉन्‍च करेगी ये दमदार फोन, लॉन्‍च से पहले जान लें फीचर्स

नई दिल्ली। Motorola Edge 20 Pro भारत में अगले महीने दस्तक देने को तैयार है। इन फोन्स की डिटेल्स ऑनलाइन पिछले काफी समय से लीक हो रही हैं। बता दें कि Flipkart के लैंडिंग पेज ने भारत में फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। इस महीने की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स से यह पता चला था कि Motorola Edge 20 Pro भारत में लॉन्च हो सकता है। साथ ही Motorola ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह भी कहा था कि Edge 20 Pro जल्द आ रहा है। लेकिन अब Flipkart की माइक्रोसाइट से यह साफ हो गया है कि इस फोन को 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाना है। Motorola Edge 20 Pro के फीचर्स को लेकर यहां कुछ जानकारियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

Motorola Edge 20 Pro के फीचर्स:
Flipkart के अनुसार, Motorola Edge 20 Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसका टच सैंपलिंग रेट 576Hz होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। पहला 108MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 16MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा 8MP का OIS आधारित टेलिफोटो लेंस। फोन में 32MP का सेल्फी सेंसर भी मौजूद है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल पर LED फ्लैश और ऑडियो जूम माइक्रोफोन दिया गया है। यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC से लैस है। इसमें 8GB LPDDR5 रैम दी गई है।

Edge 20 Pro में 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। साथ ही 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 30W Turbo चार्ज को सपोर्ट करती है। यह IP52 रेटिंग के साथ आता है। साथ ही यह Wi-Fi 6 और MIMO को सपोर्ट करता है। यह स्टॉक एंड्रॉइड 11 पर काम करात है। इसे एंड्रॉइड 12 और 13 का अपडेट भी दिया जा सकता है। Motorola Edge 20 Pro के 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। इसे मिडनाइट स्काई और इरिडेस्सेंट क्लाउड कलर में पेश किया जा सकता है।

Share:

Next Post

Hero MotoCorp भारत में जल्‍द लॉन्‍च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें खूबियां

Sun Sep 26 , 2021
नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है, जो कि TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather 450X के साथ ही हालिया लॉन्च Simple One और Ola S1 Series Electric Scooters से मुकाबला करेगी। हीरो मोटोकॉर्प आने वाले समय में ताइवान बेस्ट ईवी मेकर Gogoro के साथ मिलकर […]