मध्‍यप्रदेश

MP: खेलो इंडिया में पदक जीतने वाली बालिकाओं को 21 हजार रुपए, कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

खरगोन। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने नर्मदा तट पर महिला वर्ग की खिलाड़ियों (female players) के सम्मान में एक महत्वपूर्ण घोषणा (Important Announcement) की है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया 2022 में पदक जीतने वाली बालिकाओं को 21-21 हजार रुपये और बालिका वर्ग की सभी खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।


कृषि मंत्री पटेल ने सहस्त्र धारा पर खेलो इंडिया 2022 की मेडल सेरेमनी में शामिल होकर महिला पदक विजेताओं को पदक प्रदान किए। पदक प्रदान करने के बाद उन्होंने सहस्त्र धारा में प्राकृतिक कैनो स्लेलॅम ट्रैक को विकसित करने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सहस्त्र धारा पहुंचने के लिए पक्का मार्ग बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने फेडरेशन के अधिकारी को मध्यप्रदेश शासन की ओर से इस प्रतियोगिता को आसान बनाने में अपना योगदान देने के लिए आभार माना।

Share:

Next Post

7 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

Tue Feb 7 , 2023
1. Ukraine: रक्षा मंत्री को हटा सकते हैं जेलेंस्की, भ्रष्टाचार के मामले में गिरेगी गाज! यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव (Ukraine’s Defense Minister Oleksiy Reznikov) पर गाज गिरने की आशंका है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) जल्द ही उन्हें रक्षा मंत्री के पद से हटा सकते हैं। वरिष्ठ सांसद डेविड अराखमिया (David Arakhmia) […]