img-fluid

MP: 3 शादियां… जेठ-ससुर समेत कई मर्दों से संबंध… सास की हत्या के आरोप में ग्वालियर की पूजा गिरफ्तार..

July 05, 2025

झांसी/ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इंदौर (Indore) की सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) की करतूत सुनकर जहां पूरा देश हैरान है तो अब ग्वालियर (Gwalior) की रहने वाली पूजा का जो कांड सामने आया है उसे सुनकर लोग और ज्यादा चौंक गए। तीन शादियां और कई मर्दों से संबंध रखने के साथ ही पूजा पर पहले पति पर गोली चलवाने और सास की हत्या का भी इल्जाम है। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। झांसी में हुई वारदात में पुलिस ने पूजा के अलावा उसकी बहन और बहन के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।


पूजा ने पिछले कुछ सालों में कई सनसनीखेज कांड किए और इन सबका खुलासा तब हुआ जब 24 जून को उसकी सास की हत्या कर दी गई। मध्य प्रदेश से सटे यूपी के झांसी के तहरौली इलाके में 60 साल की सुशीला देवी की हत्या बेहोशी का इंजेक्शन और गला दबाकर कर दी गई थी। घर से गहने भी गायब थे तो पुलिस ने शुरुआत में इसे लूट और विरोध करने पर हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की। लेकिन जल्द ही कहानी पूरी तरह पलट गई। शंका होने पर पुलिस ने सुशीला देवी की बहू पूजा जाटव से पूछताछ की और फिर उसका कबूलनामा सुनकर दंग रह गई।

पहली शादी और फिर पति पर गोली
चलिए पूजा की कहानी आपको शुरुआत से बताते हैं। 29 साल की पूजा जाटव की करीब 11 साल पहले मध्य प्रदेश में ही हुई थी। यह लव मैरिज थी। दोनों के बीच कुछ सालों तक सबकुछ ठीक चला। लेकिन पति की कमाई कम थी और पूजा की जरूरतें ज्यादा। इसलिए दोनों में अनबन शुरू हो गई। झगड़े बढ़ने लगे। आरोप है कि पूजा ने पति की हत्या की सुपारी दे दी। उसके पति पर गोली चलाई गई लेकिन उसकी जान बच गई। उसने पूजा पर केस कर दिया। पूजा कुछ दिन जेल में भी रही और फिर जमानत के बाद कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने लगी।

कोर्ट में मिला नया प्यार
कोर्ट आते जाते उसकी मुलाकात झांसी के रहने वाले कल्याण से हुई। कल्याण पर भी कई मुकदमे दर्ज थे। दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया। जाति अलग होने और पूजा का तलाक लंबित होने की वजह से दोनों ने शादी नहीं की लेकिन लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों छह साल तक साथ रहे। लेकिन फिर कल्याण की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पूजा एक बार फिर अकेली हो गई और उसे अपने भविष्य की चिंता सताने लगी।

कल्याण के बड़े भाई से कर ली शादी
पूजा ने कल्याण के परिवार से संपर्क किया और दोनों के बीच रिश्ते की दुहाई देकर गुजरा मांगा। कल्याण के बड़े भाई संतोष और पिता अजय सिंह पूजा का भरण-पोषण इस शर्त पर करने को राजी हुए कि वह उनके घर में रहे। पूजा उनके साथ रहने की तैयार हो गई। पूजा झांसी में अब कल्याण के घर आ गई। लेकिन कुछ समय बाद उसकी नजदीकी कल्याण के बड़े भाई यानी जेठ संतोष के साथ बढ़ गई। धीरे-धीरे दोनों इतने गरीब आ गए कि पहले से एक बच्चे के बाप संतोष ने पूजा से भी शादी कर ली। इस वजह से उसकी पहली पत्नी नाराज रहने लगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि पूजा का अपने जेठ के ससुर के साथ भी संबंध बन गया था। पूजा और संतोष की एक बेटी भी हुई।

जमीन बेचना चाहती थी पूजा पर सास बन गई रोड़ा
अब पूजा कल्याण के हिस्से की जमीन (8 बीघे) बेचना चाहती थी। इसके लिए संतोष और अजय राजी भी हो गए। लेकिन पूजा की सास सुशीला तैयार नहीं थी। उसने जमीन बिक्री का विरोध किया। इसके बाद पूजा ने सास को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पूजा ने कबूल किया कि उसने हत्या की साजिश के तहत बहन से संपर्क किया और उसे अपने प्रेमी के जरिए इसे अंजाम देने को कहा। पूजा ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को आधे जमीन का पैसा देने का लालच दिया।

सास का मर्डर और फंस गई पूजा
24 जून को पूजा की बेटी का बर्थडे था। इसके लिए उसने संतोष और ससुर अजय को ग्वालियर बुला लिया। दोनों वहां पहुंचे तो पूजा ने बहन कामिनी और उसके प्रेमी अनिल को झांसी भेजकर सास का मर्डर करा दिया। हत्या की खबर सुनकर संतोष और अजय तुरंत झांसी आए। यहां पहला शक संतोष की पहली पत्नी पर जाहिर किया गया जो कुछ महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। सास की हत्या की बात सुनकर वह भी झांसी आ गई, लेकिन पूजा नहीं थी। पुलिस को पूछताछ के दौरान संतोष और अजय ने बताया कि वह ग्वालियर अपनी बहू पूजा के पास गए थे। लेकिन पूजा के यहां नहीं आने पर पुलिस को उस पर पहला शक हुआ। जब पूजा से पूछताछ की गई और तकनीकी सबूत जुटाए गए तो वह टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने पूजा की बहन कामिनी को गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी अनिल भी एक एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। उसके कब्जे से 8 लाख के गहने भी बरामद हो गए हैं, जो वह हत्या के बाद लेकर भागा था।

Share:

  • सीमा विवाद के बाद पहली चीन यात्रा पर जाएंगे जयशंकर, द्विपक्षीय बैठक को लेकर करेंगे दौरा

    Sat Jul 5 , 2025
    नई दिल्‍ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक (Foreign Minister Meeting) में भाग लेने और प्रमुख चीनी नेताओं (Chinese Leaders) के साथ द्विपक्षीय बैठकों के लिए जुलाई के तीसरे सप्ताह में चीन का दौरा कर सकते हैं। अप्रैल-मई 2020 में वास्तविक नियंत्रण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved