भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः पचमढ़ी के इतिहास से जुड़ी रोचक कथाओं और किवदंतियों का 3डी प्रोजेक्शन

– पर्यटन दिवस पर पचमढ़ी में मल्टीमीडिया एवं लेजर-शो का शुभारंभ

भोपाल। राज्य पर्यटन विकास निगम ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर मंगलवार शाम को पचमढ़ी में पर्यटकों हेतु रीक्रिएशन जोन में मल्टीमीडिया एवं लेजर शो का शुभारंभ किया गया है। इसमें 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लाइटिंग और स्पेशल साउंड इफेक्ट के माध्यम से पचमढी के इतिहास से जुड़ी रोचक कथाओं और किवदंतियों पर शो तैयार किये गये है। इसका उद्देश्य 3डी एनिमेशन कन्टेन्ट के माध्यम से पचमढ़ी के इतिहास और उसके महत्व से पर्यटकों और खासकर नई पीढ़ी को परिचित कराना है।

राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने मंगलवार को बताया कि पचमढ़ी आने वाले पर्यटकों को सूर्यास्त के बाद किसी प्रकार का मनोरंजन या समय व्यतीत करने के लिए पूर्व में कोई स्थान नहीं था। अब लेज़र-शो देशी-विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के रोचक और मनोरंजन का साधन बनेगा।

पचमढ़ी के रीजनल मैनेजर सैयद आरिफ नकवी ने बताया कि शो में आने वाले अतिथियों को फूल (Rose Bud) भेंट कर स्वागत किया जायेगा। मल्टीमीडिया एवं लेजर शो के प्रतिदिन दो शो संचालित किए जायेगे। पहला शो शाम 7 से 7:30 बजे तक और दूसरा शो शाम 7:45 से 8:15 बजे तक संचालित किया जाएगा। लेजर-शो के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। प्रत्येक शो के बाद सेनेटाईजनेशन उपरान्त ही अगले शो में अतिथियों एवं पर्यटकों को प्रवेश दिया जायेगा। वैन्यू पर पर्यटकों की सुविधा के लिए मास्क भी उपलब्ध होंगे।

लेज़र शो की स्क्रिप्ट अवधोश वर्मा द्वारा तैयार की गई है। प्रमुख वाइस ओवर शम्मी नारंग और रिद्धिमा बग्गा तथा संगीत सुधीर संजय रिखारी द्वारा दिया गया हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र की पांच हस्तियां पद्मश्री से होंगी सम्मानित

Wed Jan 26 , 2022
भोपाल। केन्द्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म अलंकरणों की घोषणा (Announcement of Padma Awards) कर दी गई है। मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों (Five celebrities of Madhya Pradesh) को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा (Padma Shri award announcement) की गई है। इनमें तीन लोगों को कला, एक को साहित्य और […]