img-fluid

MP : बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 62 IPS अधिकारियों के तबादले, 19 जिलों के SP बदले

May 03, 2026

भोपाल. राज्य सरकार (state government) ने शनिवार को बड़ा प्रशासिनक बदलाव (Major Administrative Change) करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के ट्रांसफर किए है। इसमें 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) को इधर से उधर किया गया है। बैंक डकैती केस के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है, उनको एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। गृह विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में 19 पुलिस अधीक्षक को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एडीजी, डीआईज और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।


  • अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, विशेष पुलिस महानिदेशक रेल रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं निदेशक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भैंरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत एवं मानव अधिकार एवं अमनि लेखा / कल्याण, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

    Share:

  • लॉस एंजिल्स मेयर पद के लिए भारतीय मूल की नित्या रमन बनीं मजबूत दावेदार, ममदानी से हो रही तुलना

    Sun May 3 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में मेयर पद (Mayoral Post) के लिए 2 जून को होने वाले चुनाव में भारतीय मूल की नित्या रमन (Nitya Raman) एक अहम उम्मीदवार के तौर पर उभर रही हैं। मौजूदा मेयर कैरेन बास के बीच मुकाबले में नित्या की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved