बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: ना‍बालिग लड़की से भोपाल में BJP-JDU नेताओं ने किया दुष्‍कर्म, घटना के बाद मचा सियासी बबाल

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भाजपा नेता, जेडीयू नेता और पेट्रोल पंप संचालक ने 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस कांड में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हैं। मंत्री संरक्षण देकर उन्हें बचा रहे हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा के पलवल से भाग कर आई नाबालिग लड़की से भोपाल के 2 होटल और एक फ्लैट में रेप हुआ। घटना 16-17-18 अगस्त को टीटी नगर इलाके के होटल में घटी। पुलिस ने दो दिन पहले इस मामले में डिंडौरी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनीष नायक, डिंडौरी जेडीयू जिलाध्यक्ष दिनेश अवधिया और पेट्रोल पंप संचालक अमित सोनी को गिरफ्तार किया। तीनों की गिरफ्तार डिंडौरी से ही हुई। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इन आरोपियों से पहले पुलिस ने 2 महिलाओं पारुल राठौर, सीमा और एक सैफ नाम के शख्स को भी किया था। पीड़िता ने सभी आरोपियों के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में FIR कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी, गैंगरेप, पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया।



इस तरह लगा आरोपियों का पता
बता दें, नाबालिग डिंडौरी (Dindori) के आरोपियों के नाम नहीं जानती थी। पुलिस ने इसके लिए होटल से जानकारी निकाली। तब पता चला कि होटल में 18 अगस्त को डिंडौरी निवासी मनीष नायक, दिनेश अवधिया, अमित सोनी ठहरे हुए थे। इसी आधार पर पुलिस ने सबूत जुटाए और गिरफ्तारी की।

ये है पूरा मामला
1- नाबालिग लड़की की उम्र 17 साल 8 महीने है। वह जिला पलवल, हरियाणा के एक गांव की रहने वाली है। वह घर से 13 अगस्त को भागकर मुंबई जाने के लिए मथुरा आई थी।

2- इसके बाद वह मुंबई जाने के लिए इंदौर की बस में बैठ गई। बस में उसे पारुल राठौर नाम की लड़की मिली। पारुल ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाया और उसे काम दिलाने के बहाने भोपाल लेकर आ गई।

3- पारुल ने उसे अशोका गार्डन के अमन होटल में अपनी आईडी से रुकवाया। इसके बाद पारुल ने नाबालिग को देह व्यापार में धकेल दिया।

4- 16 अगस्त को पारुल उसे अमन होटल के पास ही एक फ्लैट पर ले गई। यहां पर सैफ नाम के व्यक्ति ने उसका रेप किया। पारुल ने सैफ से 1500 रुपए लिए।

5- अगले दिन 17 अगस्त को पारुल ने सीमा नाम की अपनी सहेली को फोन किया। इसके बाद पारुल उसे लेकर टीटी नगर स्थित होटल ले गई। यहां डिंडौरी के तीन लोगों ने रेप किया। अगले दिन फिर लड़की को हमीदिया रोड स्थित होटल में ले जाया गया। यहां एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया।

6- इसके बाद पारुल फिर लड़की को एक होटल में भेज रही थी। लेकिन लड़की ने मना किया। 19 अगस्त को किसी तरह लड़की मौका पाकर होटल से भागकर अशोका गार्डन थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

कांग्रेस ने बीजेपी के बड़े नेताओं पर लगाया आरोप
इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी के बड़े नेताओं को बचाने का आरोप लगाया है। साथ ही मंत्रियों के संरक्षण की भी बात कही है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी घटना के दिन भोपाल में ही थे। आरोपियों के साथ उनकी कई तस्वीरें हैं। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। लोकेशन जांची जाए। आरोपियों को मंत्रियों का संरक्षण है। इस मामले की भी जांच की जाए कि उस होटल में कितने कमरे बुक थे। किस-किस नाम पर, किस-किस तारीख में बुक थे। होटलों में कौन-कौन रुका था। यह भी बात सामने आ रही है कि उस दौरान कई बड़े भाजपा नेता भी उन कमरों में थे। होटल के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच होनी चाहिए।

आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत- सारंग
नाबालिक से रेप के मामले में पकड़े गए भाजपा नेता को लेकर विश्वास सारंग ने कहा है कि बिना तथ्य के आरोप लगाना, पार्टी से जोड़ देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट चला रही है। किसी भी व्यक्ति ने अगर कुछ गलत काम किया है तो बख्शा नहीं जाएगा। मप्र में कानून का राज है। किसी की भी गलती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share:

Next Post

आपको भी है पैसों की जरूरत? तो घंटे भर में मिल जाएंगे 1 लाख रुपये, जानिए कैसे?

Fri Sep 10 , 2021
नई दिल्ली: अगर आपको भी अचानक पैसों (money) की जरूरत है? तो अब आपको किसी और से मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जी हां…अब आप PF के नए नियम (PF New Rule) के कारण आपको किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे. मोदी सरकार (Modi government) ने कोरोना समय में लोगों की अचानक पैसे […]