img-fluid

MP: भाजपा विधायक के बेटे की बिना नंबर प्लेट वाली थार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, केस दर्ज

April 16, 2026

शिवपुरी। शिवपुरी जिले (Shivpuri District) के करेरा थाना क्षेत्र में पिछोर क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी (BJP MLA Pritam Lodhi) के बेटे दिनेश लोधी की बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक कलर की थार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार दिनेश लोधी खुद चला रहे थे। ब्लैक थार कार पर “विधायक” लिखी पट्टिका लगी हुई थी।

करेरा थाना पुलिस ने विधायक पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार को जब्त भी कर लिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जब्त की गई थार कार अभी तक पुलिस थाने में नजर नहीं आई है। यह घटना करेरा थाना क्षेत्र में हुई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि बिना नंबर प्लेट वाली लग्जरी कार कैसे सड़क पर दौड़ रही थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसे की असली वजह क्या थी और कार जप्त होने के बाद उसे थाने क्यों नहीं लाया गया।

प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

तीनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है। इस मामले में विधायक प्रीतम लोधी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि हैं। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करेरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए.

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved