img-fluid

MP: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो खाई में गिरी, 1 की मौत, 7 घायल

September 23, 2022

सागर। मध्यप्रदेश के सागर से मैहर (Sagar to Maihar) जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो (bolero) शुक्रवार को खाई में गिर गई, हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र (Hindoria police station area of Damoh district) में आने वाले बांदकपुर-कुम्हारी मार्ग की बड़ी टेक पर मैहर जा रहे श्रद्धालुओं (pilgrims) से भरी बोलेरो का स्टेरिंग फेल हो गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, सात लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है

जानकारी के मुताबिक, सागर के चौरसिया परिवार के लोग दमोह होते हुए मैहर में शारदा माता के दर्शन करने के जा रहा थे। घायल वाहन चालक लक्ष्मण सेन ने बताया कि सुबह सभी लोग सागर के पुरन्याओ से रवाना हुए थे। बांदकपुर में भगवान जोगेश्वर नाथ के दर्शन करने के बाद कुम्हारी मार्ग पर मैहर के लिए रवाना हुए। बड़ी टेक पर धीमी गति से उनका वाहन जा रहा था, तभी सामने एक पत्थर आया, जैसे ही स्टेरिंग काटने की कोशिश की तो स्टेरिंग नहीं कटी और पत्थर के ऊपर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। घायलों को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में राजेंद्र चौरसिया की मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर श्रद्धा श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पसाताल में भर्ती किया गया है, इलाज जारी है।


हादसे में सात लोग घायल हुए हैं जिनमें सागर निवासी तारा चौरसिया (55 साल), कुसुम रानी चौरसिया (60 साल), विशाखा चौरसिया (35 साल), दीपेश चौरसिया (23 साल), कृष्णा चौरसिया (55 साल), क्रांति चौरसिया (50 साल) और वाहन चालक लक्ष्मण सेन घायल हुआ है। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद चौरसिया (55 साल) की हादसे में मौत हो गई है। हिंडोरिया पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Share:

  • कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हुए दिग्विजय सिंह, कही ये बात

    Fri Sep 23 , 2022
    भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद (national presidency) का चुनाव लड़ने की अटकलों को शांत कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी चीफ (party chief) बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं। जबलपुर में पत्रकारों (journalists in jabalpur) से चर्चा के दौरान कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved