img-fluid

MP : ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत व 26 घायल, खुशियां मातम में बदली

April 30, 2026

राजगढ़ . राजगढ़ (Rajgarh) के ब्यावरा (Biaora) के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे (Horrific Road Accidents) ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मुरैना (Morena) से उज्जैन (Ujjain) जा रही बारातियों से भरी धर्मेंद्र ट्रेवल्स की बस काचरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 बाराती घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।


  • बस में 45 लोग सवार थे
    ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। मुरैना के तोमर परिवार की बारात लेकर बस उज्जैन जा रही थी। बस में करीब 45 लोग सवार थे। ब्यावरा शहर से पहले काचरी गांव के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

    हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। कई यात्री सीटों के बीच फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 100 और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

    26 घायलों में से 8 की हालत नाजुक
    सभी घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ और चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। 26 घायलों में से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिर, छाती और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के चलते आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। शेष 18 घायलों का इलाज ब्यावरा सिविल अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

    घायलों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल
    घायलों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। एक महिला ने बताया कि सभी लोग शादी की खुशी में गीत गाते हुए जा रहे थे। अचानक जोर का झटका लगा और बस पलट गई। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। एक पांच साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी ब्यावरा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

    हादसे के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया
    इधर मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि ब्यावरा-भोपाल हाईवे पर तेज रफ्तार और ड्राइवरों की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं।

    Share:

  • UAE से बदला लेने की तैयारी, दुबई के इस अरबपति को अरेस्ट कर सकता है PAK

    Thu Apr 30 , 2026
    डेस्क: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अदावतें बढ़ती जा रही हैं. यूएई का कर्ज चुकाने के बाद पाकिस्तान की सरकार दुबई के मशहूर अरबपति मलिक रियाज को गिरफ्तार करना चाहती है. इसके लिए पुलिस ने तैयारी भी शुरू कर दी है. मलिक रियाज मूल रूप से पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं और उन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved