उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मप्र: मुख्यमंत्री ने 22.51 लाख किसानों को किया 4688 करोड़ की बीमा राशि भुगतान

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उज्जैन में कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 22 लाख 51 हजार 188 किसानों को खरीफ 2019 की फसल बीमा दावा की कुल राशि 4 हजार 688 करोड़ 83 लाख रुपये का ई-अंतरण के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य जिलों के किसानों से संवाद भी किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहे।
 
उज्जैन का कालिदास अकादमी में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कोरोना संकट के कारण चुनिंदा किसानों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 22 लाख किसानों को फसल बीमा की 4688 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने ई-अंतरण के माध्यम से यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने माधवनगर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बने आइसीयू वार्ड का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम का वेबलिंक के माध्यम से प्रदेशभर में सीधा प्रसारण किया गया। 
 
गौरतलब है कि खरीफ 2019 में 37 लाख किसानों द्वारा फसल बीमा कराया गया था, जिसका बीमित क्षेत्र 61.09 लाख हेक्टेयर था तथा किसानों से कुल राशि 343.81 करोड़ रुपये कृषक अंश लिया गया। राज्यांश 1072.44 करोड़ एवं केन्द्रांश 1072.44 करोड़ रुपये, इस प्रकार कुल 2488.69 करोड़ रुपये प्रीमियम बीमा कंपनियों को भुगतान किया गया है।
Share:

Next Post

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 134 अंक लुढ़का

Fri Sep 18 , 2020
मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आखिरी घंटे में अपनी बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 134 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 11 अंक की गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 […]