बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः देर रात कैंसर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, विश्रामालय में रोगियों व उनके परिजन से मिले, बांटे कंबल

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) बुधवार देर रात राजधानी भोपाल में भ्रमण करते हुए जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल (Jawaharlal Nehru Cancer Hospital) पहुंचे। उन्होंने यहां शयनागार पहुंचकर रोगियों और उनके परिजन (Patients and their families after dormitory) से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैंसर हॉस्पिटल के विश्रामालय (Rest room of Cancer Hospital.) में विश्राम कर रहे नागरिकों से भेंट की। उन्होंने अनेक रोगियों और उनके परिजन से भी चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीधी जिले के अजय पांडे, ललितपुर उत्तर प्रदेश के विनोद कुशवाहा, मैहर की लल्ली कुशवाहा , पन्ना की चाहना राय और बीना की गुलाबबाई से भेंट कर हालचाल पूछा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित चिकित्सकों से भी रोगियों के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल परिसर के निकट वाजपेयी नगर कॉलोनी में सागर जिला निवासी शीलाबाई रैकवार और सीहोर जिले की निवासी कृष्णा बाई को भी कंबल प्रदान किया। यहां अनेक रोगियों के परिजन निवास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वाजपेयी कॉलोनी में नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

Share:

Next Post

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मप्र के तीन खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक

Thu Dec 21 , 2023
-ऐश्वर्य, प्राची और सुशीला को अर्जुन पुरस्कार, हॉकी प्रशिक्षक शिवेन्द्र को मिलेगा द्रोणाचार्य भोपाल (Bhopal)। वर्ष 2023 का अंतिम दौर (Final round of year 2023) मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों (Madhya Pradesh players) के लिए खुशियों की सौगात लाया है। पहली बार (first time) मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक (three players and one coach from […]