
मेधावी विद्याथियों को वितरित की गाड़ियां
भोपाल। मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में 7400 से अधिक मेधावी छात्रों (Meritorious students) को स्कूटी (scooter) का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने मेधावी छात्रा एमपी टॉपर खुशी राय के पीछे बैठकर ई-स्कूटी की सवारी भी की। खुशी ने कहा कि वह सीए की तैयारी कर रही है।
इस अवसर मुख्यमंत्री यादव ने मेधावी विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके भविष्यों के सपनों की जानकारी ली। किसान परिवार से आने वाले छात्र आकाश साहू ने बताया कि स्कूटी मिलने से वह काफी खुश है । वह एग्रीकल्चर र्स्टाटअप शुरू करना चाहता है, वहीं छात्र रवि केवट और छात्रा मरियम खान ने सीए बनने की इच्छा जताई तो मिनी जैन ने कहा कि वह न्यूरो सर्जन बनना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में युवा अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved