img-fluid

MP: 12वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

June 14, 2026

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सदर शास्त्री वार्ड में एक बेहद दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक होनहार छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अचानक उठाया आत्मघाती कदम, घर में पसरा मातम
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के भीतर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की भनक लगते ही परिजनों के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


  • घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छात्रा को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पुलिस द्वारा शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

    सुसाइड नोट न मिलने से गहराया रहस्य
    पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सुसाइड नोट न मिलने के कारण आत्महत्या की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। आखिर एक होनहार छात्रा ने इतना आत्मघाती और बड़ा कदम क्यों उठाया, यह सवाल अब भी एक गहरा रहस्य बना हुआ है।

    हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस
    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। मोबाइल रिकॉर्ड्स और अन्य कड़ियों को जोड़कर हर संभावित पहलू से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

    Share:

  • 'राजा' त्योहार पर देश और खासकर ओडिशावासियों को बधाई दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने

    Sun Jun 14 , 2026
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने ‘राजा’ त्योहार पर (On ‘Raja’ Festival) देश और खासकर ओडिशावासियों को बधाई दी (Extended Greetings to the Nation and especially people of Odisha) । राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “फसल के त्योहार ‘राजा’ के मौके पर मैं देश के लोगों और खासकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved