भोपाल। हवा का रुख उत्तरी होने से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बरकरार है। शुक्रवार को क्रिसमस की सुबह भी ठिठुरन भरी ठंड के साथ हुई। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग सुबह देर तक रजाई और कंबल में दुबके रहे। उधर, गुरुवार दोपहर बाद ही हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी हो जाने से दिन में सिहरन महसूस हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 दिसंबर से एकबार फिर ठंड बढ़ने लगेगी।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। इस वजह से वहां बर्फबारी जारी है। हवा का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी चल रहा है। इस वजह से रात में ठंड बरकारार है। हालांकि पिछले दो दिनों से दोपहर में हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी हो जाता है। इससे अधिकमतम तापमान कुछ बढ़ जाता है। शाम के वक्त फिर उत्तरी हवा चलने लगती है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो रही है।
26 दिसंबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के आसार हैं। इस सिस्टम की आवृति अधिक होने से उत्तर भारत में बर्फबारी के साथ ही पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात भी होने की संभावना है। इस दौरान मप्र के उत्तरी भाग में भी बादल छा सकते हैं और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। उत्तर भारत का सिस्टम 28 दिसंबर को आगे बढ़ जाएगा। इस वजह से 29 दिसंबर से फिर ठंड बढ़ने लगेगी।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार को) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 18 हजार करोड़ रुपये का अंतरण (वर्चुअली) करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश के 78 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद जिले के बाबई में आयोजित कार्यक्रम में किसानों […]
डिंडोरी: मध्यप्रदेश के डिंडोरी (Dindori of Madhya Pradesh) की रहने वाली ज्योति सोनी (Jyoti Soni) ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है. बता दें कि ज्योति का चयन एक्ससाइज सब इंस्पेक्टर (Excise Sub Inspector) के पद पर हुआ है. इस खबर को जानने के बाद ज्योति के घर में खुशी का माहौल है. ज्योति […]
धुलेंडी पर कल निकलेगा भव्य चल समारोह भोपाल। आज फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर में जगह-जगह होलिका दहन होगा, वहीं धुलेंडी पर्व आठ मार्च बुधवार को मनाया जाएगा। इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण लोगों में असमंजस है, लेकिन शहर के अधिकांश मंदिरों में सूर्योदयाकालिक तिथि के अनुसार सात […]
हवाओं का रुख बदला, 2-3 डिग्री गिरा पारा भोपाल। आमतौर पर प्रदेश में दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा कड़ाके की सर्दी के बीच गुजरता है, लेकिन इस बार राहत है। अभी तक सर्दी अपना तेवर नहीं दिखा पाई है। फिलहाल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही है। हालांकि शनिवार शाम […]