मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP कांग्रेस का मैनेजमेंट फेल? पोस्टर से गायब हुई अजय सिंह की फोटो, विंध्य क्षेत्र में है मजबूत पकड़

भोपाल। मध्यप्रदेश में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारी में जुटी है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस का मैनेजमेंट (State Congress Management) फेल होता दिख रहा है, जहां एक तरफ भूल बस कांग्रेस अपने पोस्टर में बीजेपी के बड़े नेता की फोटो लगा देते हैं तो वहीं अपने न्याय पत्र के पोस्टर में अपने बड़े नेताओं की फोटो लगाना भूल जाते हैं। यह हाल तब है, जब कांग्रेस मध्यप्रदेश में युवा नेतृत्व में आगे बढ़ रही है।

गौरतलब है कि बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो न्याय पत्र के नाम से जारी किया, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेता शामिल हुए। लेकिन विंध्य क्षेत्र के बड़े नेता अजय सिंह (राहुल भैया) शामिल नहीं हुए और कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर में भी अजय सिंह की फोटो गायब दिखी।

हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ भी शामिल नहीं हुए। लेकिन पोस्टर में उनकी फोटो लगाई गई है। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं को का कहना है कि अजय सिंह इन दोनों अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसलिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो पाए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त होने के कारण आज के कार्यक्रम में भोपाल नहीं पहुंच पाए।


2023 के आम चुनाव में सातवीं बार विजय प्राप्त करने वाले अजय सिंह मध्यप्रदेश विधानसभा में चुरहट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मध्यप्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। अजय सिंह प्रसिद्ध कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के पुत्र हैं। अर्जुन सिंह कभी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। अजय सिंह राहुल भैया के नाम से प्रसिद्ध हैं, वे विंध्य की राजनीति के बड़े नाम हैं। अजय सिंह की गिनती मध्यप्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं में होती है। अजय सिंह वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव महज 6,000 वोटों से हार गए थे। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में एकतरफा 27,777 मतों से जीत दर्ज की है।

न्याय पत्र जारी करने के लिए बनाए गए पोस्ट में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह की फोटो लगाई गई है।

Share:

Next Post

26 अप्रैल को होगा दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव

Wed Apr 10 , 2024
नई दिल्ली । दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए (For the post of Mayor and Deputy Mayor of Delhi) चुनाव (Elections) 26 अप्रैल को होगा (Will be held on 26th April) । बुधवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई । ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले ही दिल्ली में आम […]