img-fluid

MP: सेल्फी का जानलेवा जुनून, गहरी खाई में गिरा युवक, 24 घंटे बाद SDERF ने रेस्क्यू कर निकाला शव

August 03, 2026

पन्ना। सोशल मीडिया पर रील्स और सेल्फी का खुमार एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां निगल गया। पन्ना जिले के सुप्रसिद्ध और खतरनाक पर्यटन स्थल ‘बृहस्पति कुंड’ में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से 22 वर्षीय युवक सुखेंद्र गोंड सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। 24 घंटे चले बेहद जोखिम भरे सर्च ऑपरेशन के बाद SDERF की टीम ने आज युवक का शव बरामद कर लिया है।

रविवार दोपहर सुखेंद्र अपने दोस्तों के साथ कुंड घूमने आया था। बेहद खतरनाक किनारे पर सेल्फी लेते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे उफनते पानी व पत्थरों के बीच जा समाया। पन्ना व सतना से बुलाई गई SDERF की विशेषज्ञ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।


  • ​इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने सुरक्षा पर तीखे सवाल उठाए हैं कि कुंड के खतरनाक किनारों पर पक्की बैरिकेडिंग क्यों नहीं है? ​जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाने वालों पर सख्त पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं होती? बिना पूर्ण सुरक्षा मानकों के अधूरे प्रोजेक्ट्स चालू करके हादसों को दावत क्यों दी जा रही है?

    Share:

  • Casinoly Casino Login: Probleme beheben und sicher auf Ihr Konto Zugang erhalten

    Mon Aug 3 , 2026
    Der Zugang zu Ihrem Online-Casino-Konto sollte smooth und gesichert verlaufen. Doch manchmal können technische Probleme oder verlorene Login-Informationen den Anmeldeprozess behindern. In diesem Artikel erfahren Sie, wie Sie häufige Anmeldeprobleme bei Casinoly rasch beheben und Ihr Konto optimal schützen können. Häufige Probleme beim Casino Casinoly Login Zahlreiche Spieler erleben Schwierigkeiten, wenn sie versuchen, sich bei […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved