भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: वंदे भारत एक्सप्रेस को शनिवार को भी चलाने की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal) के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (Hazrat Nizamuddin Railway Station) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को शनिवार को भी चलाने की मांग उठ रही है। इस पर रेलवे बोर्ड (railway board) विचार कर रहा है। हालांकि दूसरा रैक नहीं होना इसमें बड़ी अड़चन है। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) को दो अप्रैल से चलाया जा रहा है। अभी ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। वंदे भारत ट्रेन और उसकी सेवाओं को यात्री पंसद कर रहे है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ट्रेन में सीट/बर्थ की मांग पहले की तुलना में बढ़ रही है। अब इसे शनिवार को चलाने की मांग हो रही है। भोपाल डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने कहा कि जनता की मांग है। इसके सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विचार किया जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन का अभी एक ही रैक है। यानी जो ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जाती है, वहीं ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लौट कर आती है। रैक को निर्धारित दूरी तय करने के बाद मैंटनेंस की जरूरत होती है। इसमें कोचों की जांच और उसका मैंटनेंस किया जाता है। इसमें आधा पूरा दिन लग जाता है। बड़ी तकनीकी समस्या में समय ज्यादा भी लग सकता है। इसलिए शनिवार का दिन रैक के मेंटनेंस के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में सातों दिन ट्रेन चलाने के लिए दूसरे रैंक की आवश्यकता होगी।


बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 1.10 बजे हजरत निमजामुद्दीन पहुंचती है। हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन 2.40 बजे चलकर रात 10.10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचती है। अधिकारियों का कहना है कि अभी रात में 7 घंटे में ट्रेन में सॉफ सफाई और छोटी तकनीकी समस्याओं को ठीक किया जाता है। शनिवार को पूरा दिन बड़ी तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए रखा है। हालांकि ट्रेन को सातों दिन चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है।

Share:

Next Post

CM शिवराज का ऐलान- सागर में बनेगा भगवान लव-कुश का मंदिर और धर्मशाला

Sun May 14 , 2023
सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) कुशवाहा समाज (Kushwaha Samaj) के सम्मेलन में शामिल होने के लिए सागर पीटीसी ग्राउंड (Sagar PTC Ground) पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीटीसी ग्राउंड (PTC ground) में कुशवाहा समाज के सम्मेलन और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सागर में […]