मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP Election: मशहूर शायर राहत इंदौरी की पत्नी समेत 2 बड़े नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के पास आते ही भाजपा और कांग्रेस (BJP and Congress) में नेताओं का इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। दोनों ही दलों में नेता अपना सियासी भविष्य सुरक्षित (secure future) देखकर पाला बदल रहे है। रविवार को इसी क्रम में राहत इंदौरी की पत्नी मशहूर शायर अंजुम रहबर (famous poet anjum rahbar) कांग्रेस में शामिल हुई। इसके अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) के गढ़ दतिया से अवधेश नायक और सागर में सुरखी से राजकुमार धनोरा कांग्रेस में शामिल हुए। दोनों को कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह भी शमिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सुरखी और दतिया दोनों ही विधानसभा में घूमा। यहां लोगों पर दोनों ही विधानसभा के भ्रष्ट और आतंकवादी मंत्रियों ने अन्याय किया है। यहां किसी के खिलाफ झूठा प्रकरण बनाना होतो एसटी-एससी का झूठा आरोप किसी पर भी लगा दो। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले भाजपा इतनी तेजी से टूटेंगी कि किसी को अंदाजा नहीं होगा। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और मामा के आका भी नहीं तोड़ पाएंगे। वहीं, कमलनाथ ने कहा कि आप लोग प्रलोभन से नहीं है। आप का फैसला नैतिकता और सिद्धांतों का है। आपने आज सच्चाई का साथ दिया है।


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अवधेश नायक पूर्व सीएम उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा और हार गए। हालांकि उस चुनाव में नरोत्तम चुनाव जीत गए और नायक दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद नायक फिर भाजपा में शामिल हो गए। उनको 2016 में मध्य प्रदेश पाठपुस्तक निगम का उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। इसके बाद उन्होंने पिछले दो चुनाव में टिकट की दावेदारी की, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज नायक ने अब कांग्रेस की सदस्यता ली। ऐसा माना जा रहा है कि नायक कांग्रेस की तरफ से नरोत्तम के खिलाफ चुनाव में लड़ेंगे।

राजकुमार सिंह धनौरा मंत्री भूपेंद्र सिंह के रिश्तेदार है। वह सुरखी विधानसभा के कद्दावर नेता है। इस विधानसभा से अभी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक है। धनोरा को भाजपा ने पिछले साल अक्टूबर में निष्कासित कर दिया था। इसका कारण धनौरा की तरफ से मंत्री गोविंद सिंह के खिलाफ लगातार बयान देकर मोर्चा खोल दिया था। धनोरा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे है। गोविंद सिंह के खिलाफ उन्होंने जमीन के मामले उजागर किए। इसके बाद गोविंद सिंह ने भी उनके खिलाफ कई केस दर्ज करवाएं। अब वह कांग्रेस में शामिल हुए। धनोरा का कहना है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के आदेश के अनुसार काम करेंगे। जिसे टिकट देंगे उसके लिए काम करेंगे। राहत इंदौर की पत्नी मशहूर शायर अंजुम रहबर ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है। गुना निवासी रहबर देशभर में आयोजित होने वाले मुशायरों में शामिल होती रहती है। रहबर का पार्टी में कमलनाथ ने स्वागत किया।

Share:

Next Post

कैलाश विजयवर्गीय की खुली धमकी, कहा- जो भारत मां के खिलाफ बोलेगा उसकी लेंगे जान

Sun Aug 6 , 2023
इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कुछ ऐसा कहा है, जिस पर हंगामा खड़ा हो गया है. कैलाश विजयवर्गी ने कहा है कि जो भारत माता (Mother India) के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि जो भारत मां के साथ है, वह हमारा […]