देश मध्‍यप्रदेश

MP: घर जा रही दो बहनों को फुसलाकर ले गए दोस्त, शराब पिलाकर किया कुकर्म

अनूपपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अनूपपुर जिले (Anuppur district) में मानवता को सर्मशार (sarmshaar to humanity) कर देने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते की दो बहनों (two sisters) को उनके दो दोस्तों (two friends) ने जंगल में ले जाकर पहले जबरन शराब पिलाई (served alcohol) फिर कई बार रेप (Rape) किया। इसकी जानकरी किसी को देने पर जान से मारने के धमकी दी। दुराचार का शिकार हुई दोनों बहनों में एक नाबालिग है। पीड़ित की शिकायत पर अनूपपुर की जैतहरी पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ दुराचार की विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में पता चला है कि अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की रहने वाले एक नाबालिग लड़की अपनी बालिग चचेरी बहन के साथ 12 मार्च को खेत से काम कर दोपहर बाद घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते मे नए-नए परिचित बने गोपाल सिह व उसका दोस्त अरविंद यादव मिल गए। दोनों ने लड़कियों से कहा कि चलो तुम दोनों को घर छोड़ देते है। दोनो बहनों को घर छोड़ने की बजाय दोनों दोस्त उन्हें जंगल ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए पहले जबरन शराब पिलाई फिर दोनों दोस्तो ने दोनों बहनों के साथ जबरन कई बार दुराचार किया।


इसके बाद नशे की हालत में बेहोश दोनो बहनों को वे दोनों घर ले गए जहां फिर दोनों दोस्तो ने दोनों के साथ जबरन दुराचार किया। दोनो बहनों को होश आया तो वे किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर घर की ओर भागीं। रास्ते में पिता और चाचा मिल गए तो दोनों ने रोते हुए पूरी घटना बताई। पीड़ित बहनों ने अपने परिजनों के साथ जैतहरी थाने पहुंच मामले की शिकायत की। दोनो की शिकायत पर जैतहरी पुलिस ने गोपाल सिह और उसके दोस्त अरविंद यादव के खिलाफ धारा 363,366,366(A)376,(2)(N)376(D)506(B)3/4,5L/6 पास्को एक्ट 3(2)5,3(2)5(क)3(1)(W)एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले में जैतहरी थाना प्रभारी पी.सी कोल ने बताया कि दोनों दोस्तों ने गुमराह करके दोनों बहनों को जंगल ले जाकर शराब पिलाई और फिर कई बार बदल बदल कर कुकर्म किया। लड़कियों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की जांच चल रही है।

Share:

Next Post

नरोत्तम मिश्रा बूथ विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए, ढोल-नगाड़े के साथ हुआ स्वागत

Sun Mar 17 , 2024
दतिया। कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) दतिया के भांडेर तहसील (Bhander Tehsil) पहुंचे। यहां वह बूथ विजय संकल्प यात्रा (Booth Vijay Sankalp Yatra) अभियान में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीखों का ऐलान होने के बाद यह भाजपा (BJP) का पहला चुनावी कार्यकर्ता सम्मेलन था। बीजेपी के कार्यकर्ताओं […]